पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काढ़ा पिलाया, आरोग्य रहने की सीख

काढ़ा पिलाया, आरोग्य रहने की सीख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केलवा। भारतविकास परिषद, आकाश गंगा हीरो मोटर्स एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को भिक्षु विहार केलवा में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढा पिलाया गया। काउंटर से चार कतार में काढा वितरित किया गया। सरकारी एवं निजी विद्यालय के बच्चों ने काढा पिया। कलेक्टर कैलाशचंद्र वर्मा ने भी शिविर में पहुंचकर काढ़ा पीया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र वशिष्ठ, डॉ. राजेश सोनी, कम्पाउंडर नाथूलाल, परसराम ने काढा तैयार किया। इस अवसर पर सतीश तापडिय़ा, आकाश तापडिय़ा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश मंत्री, सचिव एडवोकेट कुशलेन्द्र दाधीच, मनीष देवपुरा, दिनेश मित्तल, राकेश गोयल, संजय सांगानेरिया, विजय बहादुर जैन उपस्थित थे।

कुंभलगढ़ में स्कूली छात्रों को काढ़ा पिलाया

कुंभलगढ़.कस्बेके माहेश्वरी भवन में परमहंस सेवा मण्डल आयुर्वेद विभाग ने ग्रामीणों स्कूली छात्रों को काढ़ा पिलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य नीतू असावा ने स्कूली बच्चों को काढ़ा पिलाकर किया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 4 तक चला। इस दौरान आयुर्वेद के डाॅ. देवेन्द्र मीणा, नर्सिंग कर्मचारी मनोम मीनमा, परमहंस सेवा मण्डल के अध्यक्ष नन्द किशोर देवपुरा, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष मोती लाल बायती, पुरुषोत्तम असावा, माधव दरक, अल्पेश असावा, माहेश्वरी महिला समाज की अध्यक्ष रामकन्या असावा ने सहयोग किया। समीचा में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी हीरा लाल पानेरी के नेतृत्व में बायण माता नवयुवक मण्डल के सदस्यों ने स्कूली बच्चों ग्रामीणों को काढा़ पिलाया। इस दौरान मण्डल के प्रिंस जैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। खमनोर.नेड़चके राउमावि में नेहरु युवा केंद्र राजीव गांधी महिला मंडल नेड़च की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समाजसेविका भगवती जोशी ने बच्चों को स्वाइन फ्लू रोग के लक्षण और इसके बचाव के उपाय बताए। विद्यार्थियों को कृमि नियंत्रण दवा लेने, स्वच्छता, स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। मंडल अध्यक्ष दीक्षा श्रीमाली राजीव गांधी महिला मंडल घोड़च की सचिव भगवती जोशी ने आह्वान किया कि ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने में सहयोग करें। इस दौरान अरुण श्रीमाली, मोहनलाल खटीक, देवी सुथार, नारायणलाल सुथार, उमाशंकर जोशी, अंबालाल सुथार उपस्थित थे। नाथद्वारा।समीपवर्तीगुंजोल के रामावि में अंकुर बी.एड. महाविद्यालय तथा विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बालकों को काढ़ा पिलाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एच दशोरा, प्राध्यापिका विजय लक्ष्मी त्रिपाठी, अंकुर कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश सालवी, सी.पी. मीणा उपस्थित थे। इधर, शहर के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय गांधी रोड व्यापार मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में दूसरे दिन सोमवार को भी लोगों को नि:शुल्क काढ़ा पिलाया गया। डॉ. सरोज मेनारिया ने बताया कि करीब 3300 लोगों को काढा पिलाया गया। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमेन लालजी मीणा, नपा उपाध्यक्ष परेश सोनी, निर्मल बागौरा, डॉ. मीनाक्षी अजमेरा, डॉ. ललित उपाध्याय, नर्सिंगकर्मी निर्मला गुर्जर, छैल कुंवर, लालूराम डामोर तथा व्यापार मंडल के कोमलकांत कनेरिया, बंशीलाल, राकेश खण्डेलवाल, व्यापारी उपस्थित थे।

अस्पताल में मंगलवार को भी सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोगों को काढा पिलाया जाएगा। वार्ड 18 में भी पार्षद निर्मल बागौरा अन्य ने लोगों को काढ़ा पिलाया।

राजसमंद। आलोक स्कूल में बच्चों को काढ़ा पिलाते हुए।

केलवा। कस्बेमें कलेक्टर लोगों को काढ़ा पिलाते हुए। भास्कर

लावासरदारगढ़। विश्वहिन्दू परिषद सरदारगढ़ के तत्वावधान में उप तहसील मुख्यालय पर करीब पांच हजार लोगों ने आयुर्वेदिक काढ़ा पिया। विहिप प्रखण्ड के महामंत्री कैलाश सुथार ने बताया कि इस अवसर पर करीब 1500 स्कूली बच्चों सहित करीब आठ हजार ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप चौक पहुंच कर स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन किया। इस दौरान विहिप के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राकेश हिंगड़, यशवंत खटीक, नरेन्द्र सेन, जमनालाल सोनी, गणपत चौधरी, पिन्टू मेवाड़ा, आमेट पूर्व सरपंच नारायणलाल प्रजापत, अंजू हिंगड़, पीरूलाल वैष्णव, देव किशन मेवाडा़, उदयलाल बागवान, देवीलाल मेवाड़ा सहित कई लोगों ने भी सेवाएं दी। जिला आयुर्वेद अधिकारी रामानन्द दाधीच के नेतृत्व में काढ़ा तैयार किया गया।

भास्कर न्यूज|राजसमंद

आयुर्वेदविभाग जिले भर में विभिन्न स्थानों पर सोमवार तक 56 हजार 259 लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिला चुका है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रामानन्द दाधीच ने बताया कि आयुर्वेद विभाग के साथ दाधीच समाज, सोफिया सेकण्डरी स्कूल कांकरोली, जैन युवा परिषद आमेट, महावीर इन्टरनेशनल जैसी संस्थाओं ने इसमें रूचि दिखाई है। सोमवार को पंचायत समिति देवगढ़ में 3 हजार 750, भीम में 15 हजार 138, खमनोर में 8 हजार 608, कुंभलगढ़ में 7 हजार 701, आमेट में 6 हजार 500, रेलमगरा में करीब 8 हजार 500 व्यक्तियों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।

शहर में महर्षि दधीचि युवा परिषद जिला आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मुखर्जी चौराहा पर चार दिवसीय काढ़ा वितरण किया गया। काढ़े में 60 प्रकार की औषधियों को मिश्रण करके आयुर्वेद काढ़ा वितरण किया। काढ़ा वितरण में कांकरोली दाधीच समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र दाधीच, जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. रामानंद दाधीच, महेशदत्त दाधीच, अजय दाधीच, परमेश्वरलाल दाधीच, प्रद्युन्न राजोरा, महेश आचार्य, महर्षि दधीचि युवा परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट दीपक आचार्य, दुर्गेश दाधीच, सुनील दाधीच, हेमंत आचार्य, अशोक आचार्य, बसंत दाधीच, मनीष जोशी, प्रकाश जोशी, शैलेष दाधीच, जितेंद्र दाधीच का सहयोग रहा।

कलेक्ट्रीके सामने आज पिलाया जाएगा काढ़ा: आयुर्वेदिकविभाग एवं शिव बाल निकेतन उप्रावि के तत्वावधान में मंगलवार को कलेक्ट्री के सामने श्रीराम नगर के मोड़ पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक काढ़ा पिलाया जाएगा। संस्था सचिव अनुराधा कौशिक ने यह जानकारी दी है।

मोही.गांव केबस स्टैंड पर सोमवार को फ्रेंड्स क्लब मोही के तत्वावधान में आयुर्वेद काढ़ा बनाकर लोगों को पिलाया गया। क्लब के गणेशलाल सिसोदिया ने बताया कि सुबह दस बजे से ग्रामीणों स्कूलों के बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। काढ़ा पीने के बाद आधा घंटे तक कुछ भी सेवन नहीं करने की हिदायत दी गई।