पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पद संभाल कर पंचायत स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

पद संभाल कर पंचायत स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाड़ासरपंच ने सोमवार को पद सम्भालकर पंचायत को स्वच्छ रखने का सकंल्प लिया। सरपंच पारस कुंवर ने पदभार संभाला। सचिव मोतीलाल ने सरपंच सभी वार्ड पंचों का स्वागत किया। इसके बाद सरपंच ने वार्ड पंचों की बैठक ली। बैठक में सभी को पंचायत को स्वच्छ रखने के संकल्प दिलाने के साथ गांव में सीसी रोड, नालियां, हैडपम्प चेक डेम बनाने केे प्रस्ताव लिए। उदयपुर कुंभलगढ़ मुख्य मार्ग के बरवाड़ा से लोसिंग तक क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक कराने के लिये पीडब्ल्यूडी को चिट्ठी लिखकर उसे ठीक कराने का प्रस्ताव लिया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुमन देवी नगारसी, उप सरपंच भैरा मोगिया, आनन्द सिंह, राजलक्ष्मी, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बारहठ, कालू लाल, रूप सिंह, लोगर नागदा, लेहरी लाल, गोविन्द, प्रेम मेघवाल, नाथू सिंह, अमरिंग गमेती, लक्ष्मी लाल, दिनेश नागदा, मानाराम गमेती, हरलाल मेवाड़ा, मुकेश नागदा, भारत सिंह बरवाड़ा, प्रताप सिंह ओडा, नाना लाल गमेती, हरलाल नागदा उपस्थित थे। बड़गाव ग्राम पंचायत की बैठक नवनिर्वाचित सरपंच नीतू परमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के संकल्प के साथ ही पंचायत में नए विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए। सचिव अर्जुन सिंह भाटी ने सरपंच वार्ड पंचों का स्वागत किया पंचायत में हैंडपंप खुदाने, चेक डेम बनाने के प्रस्ताव लिए बैठक में उपसरपंच खेम सिंह सहित सभी वार्ड पंच उपस्थित थे।

कुंवारिया.ग्रामपंचायतके सरपंच दौलतसिंह ने सोमवार को ग्राम पंचायत का कार्यभार ग्रहण कर किया। इससे पूर्व राजीव गांधी सेवा केंद्र पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित गोवर्धनलाल दाधीच ने पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सरपंच दौलत सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य मुकेश शर्मा, उपसरपंच छीतरमल जाट, गिरिराज मूंदड़ा, रामेश्वरलाल साहू, रतनलाल खटीक, सोहनलाल पीपाड़ा, प्रवीण पीपाड़ा, नाथूलाल तातेड़, जगदीशचंद खटीक, जसराज जाट उपस्थित थे।

नाथद्वारा।सालोरकी नवनिर्वाचित सरपंच प्रमिला पालीवाल ने वार्ड पंचों के साथ पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कई ग्रामीण उपस्थित थे।

झौर.झौरपंचायतमें सुबह सवा 8 बजे सरपंच शिवचरणसिंह चौहान उपसरपंच सुखलाल गायरी, वार्डपंच सैकड़ों ग्रामीण बैडबाजों के साथ पंचायत मुख्यालय पर पहुंचे। सरपंच ने पदभार ग्रहण किया। इसी तरह गलवा में सरपंच भावना ढोली उपसरपंच मांगीलाल पूर्बिया वार्डपंच सहित काबरी महादेव मंदिर पहुंचे, जहां शिवजी के दर्शन किए। सवा 1 बजे पंचायत पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। पूर्व सरपंच बंशीलाल कुमावत, सचिव मनोज कुुमार श्रीवास्तव, वार्ड पंच उपस्थित थे।