पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रजभाषा पाटोत्सव कल से, प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

ब्रजभाषा पाटोत्सव कल से, प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन्हें बृजभाषा विभूषण मिलेगा

कार्यक्रमके पंचम सत्र में साहित्य क्षेत्र के प्रख्यात विद्वानों को बृजभाषा विभूषण विभूति से नवाजा जाएगा। इसमें फिरोजाबाद के रामस्नेहीलाल शर्मा, आगरा के सुखराम सिंह, कामवन के छज्जुराम पाराशर, मथुरा के प्रेमदत्त मिश्र, मथुरा के रमाकांत सारस्वत, वृंदावन के अशोक कुमार शर्मा, जयपुर के सीता शर्मा तथा भरतपुर के पूरण शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के छठे सत्र में गंगादेवी सोमानी को शतायु सम्मान तथा पुरुषोत्तमदास विजयवर्गीय को विशिष्ट सम्मान दिया जाएगा।

दूसरेदिन यह कार्यक्रम: प्रथमसत्र में सुबह 8 बजे संस्था अवलोकन कार्यक्रम होगा। द्वितीय सत्र में सवैया के तहत समस्यापूर्ति पर प्रस्तुति देंगे। तृतीय सत्र में सम्पादक शिरोमणि कार्यक्रम होगा। इसमें अम्बेडकर नगर के भानुदत्त त्रिपाठी की सहकार, मथुरा के राजेश मिश्र की जागरण, भीलवाड़ा के जगदीश विदेह की साहित्य निधि, कांकरोली के रमेश आचार्य की माटी या मेवाड़ री, नई दिल्ली की डॉ. ममता आशुतोष शर्मा, जयपुर की रेणु शर्मा, जयपुर की जयश्री शर्मा को सम्मान दिया जाएगा। चतुर्थ सत्र में हिन्दी भाषा भूषण सम्मान राधेश्याम शर्मा, नवलकिशोर दुबे, प्रबोधकुमार गोविल, जयवीरसिंह यादव, डॉ. जाघववंदन बापुरात, सुनील गज्जाणी, डॉ. यशवंतकर, संतोषकुमार लक्ष्मण, जितेन्द्र विमल, रसिक किशोर सिंह नीरज, मीरा मानसिंह, हरिप्रकाश राठी, अशोक कुमार गुप्त, वन्दना सक्सेना, रमेश कटारिया, डॉ. वत्सला, निर्मल तेजस्वी, सरिता शर्मा, गुलाबचंद पटेल, डॉ. माहेतिलत सिद्दकी, कृष्णमणि चतुर्वेदी तथा तुलिका सेठ को दिया जाएगा। पांचवें सत्र में गाजियाबाद के उमाशंकर मिश्र, मथुरा के सुरेश विट्ठलदास चतुर्वेदी को गणेशवल्लभ राठी स्मृति सम्मान दिया जाएगा। छठे सत्र में संस्था द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका हरसिंगार का लोकार्पण किया जाएगा।

इन्हें विद्यार्थी र| सम्मान

तृतीयसत्र में क्षेत्र के सर्वोच्च अंक प्राप्त प्रतिभाओं को विद्यार्थी र| सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 18 विद्यार्थियों को सम्मान दिया जाएगा। श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के कोमल दैया, स्वातिकुमारी कोठारी, गायत्री प्रजापत, सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय महाविद्यालय की स्वाति भाटिया, अमित सोनी, ममता अजमेरा, नित्य लीलास्थ तिलकायत गोविन्द कन्या महाविद्यालय की रश्मि माहेश्वरी रूचि सेन। तिलकायत श्रीगोविन्द राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय के पुष्करलाल सोनी, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के कालूसिंह चूण्डावत, गोवर्धन राउमावि के भरत पालीवाल, राबाउमावि की जागृति सामोता, श्रीदीपचन्द पालीवाल राउमावि के हुक्मीचन्द मेघवाल, श्रीजी पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल के अली असगर बोहरा, सेंट मीरा उमावि के अमनदेव सिंह, अंकुर उमावि के दिलीप डांगी तथा साहित्य-मण्डल माध्यमिक विद्यालय की हर्षिता वैरागी को विद्यार्थी र| से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के चतुर्थ सत्र में बृजभाषा उपनिषद् के तहत प्रस्तुतियां होंगी। इसमें गुसाईं श्रीविट्ठलनाथजी विषय पर डॉ. सुषमा शर्मा जयपुर अपनी प्रस्तुति देंगी।

इनकाे पुरजन सम्मान

द्वितीयसत्र में पुरजन सम्मान में पुरुषोत्तम सोमानी, सज्जनलाल दुग्गड़, सुनीता कांकरिया, रामचन्द्र आमेटा, पूरणदास वैष्णव, मदनलाल गिरनारा, गोवद्र्धन शर्मा, सत्यनारायण राठी, फतहसिंह सिसोदिया, कौशिक कुमार शर्मा, जगदीशचन्द्र दीक्षित, नाहरसिंह डुलावत को पुरजन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

भास्कर न्यूज|नाथद्वारा

साहित्यमंडल के तत्वावधान में ब्रजभाषा समारोह का दो दिवसीय पाटोत्सव फाल्गुन कृष्ण सप्तमी 11 फरवरी को साहित्य मण्डल प्रांगण में शुरू होगा।

प्रधानमंत्री साहित्य मण्डल श्यामप्रकाश देवपुरा ने बताया कि कार्यक्रम दो दिन तक 6 सत्रों में होगा। 11 फरवरी को सुबह 9 बजे उद्घाटन सत्र होगा। नंदगांव के रामचन्द्र गोस्वामी, भरतपुर के दाऊदयाल गुप्ता ‘दयाल’, गोवद्र्धन के देवकीनंदन कुम्हेरिया, डीग के गोपालप्रसाद मुद्गल, जयपुर के कृष्ण शर्मा, संकटमोचन धाम के कृष्ण ‘शरद’, नाथद्वारा के नगेन्द्र मेहता, भरतपुर के कृष्णचन्द्र गोस्वामी, कांकरोली के फतेहलाल गुर्जर ‘अनोखा’ तथा भरतपुर के राजेन्द्रभूषण शर्मा विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां देंगे। प्रथम दिन के अंतिम सातवें सत्र में अखिल भारतीय ब्रजभाषा कवि सम्मेलन होगा। इसमें सरमथुरा के बृजेन्द्र चकोर, जयपुर के भूपेन्द्र, बलदेव के राधागोविन्द पाठक, मथुरा की सुधा अरोडा़, छाता के श्याम सुन्दर अकिंचन, डीग के सुरेन्द्र शर्मा, कामवन के छुट्टन खान, कांकरोली के दुर्गाशंकर यादव, आगरा के शिवसागर शर्मा, नाथद्वारा के गिरीश विद्रोही, नाथद्वारा के प्रमोद सनाढ्य, कामवन के डॉ. भगवान मकरन्द नाथद्वारा के जितेन्द्र सनाढ्य कवि प्रस्तुतियां देंगे।