श्रीजी प्रभु का 343वां पाटोत्सव आज
नाथद्वारा|श्रीनाथनाथजी कीहवेली में बुधवार को फाल्गुन कृष्ण सप्तमी पर श्रीजी प्रभु का पाटोत्सव मनाया जाएगा। पाटोत्सव पर बाल स्वरूपों को अनूठा शृंगार अंगीकार कराया जाएगा। पाटोत्सव से हवेली में रसिया गान भी शुरू हो जाएगा।
ब्रजवासी सेवक डफ की थाप पर रसिया गान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि विक्रम संवत 1728 फाल्गुन कृष्णा सप्तमी 20 फरवरी 1672 ईस्वी को श्रीजी प्रभु नाथद्वारा में पाट पर बिराजे थे। तब से फाल्गुन सप्तमी के दिन पाटोत्सव मनता रहा है।