- Hindi News
- स्वाइन फ्लू के छह पॉजीटिव मिले, अब तक 26 में पुष्टि
स्वाइन फ्लू के छह पॉजीटिव मिले, अब तक 26 में पुष्टि
चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग को छह और रोगियों में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव की पुष्टि हुई है। सभी को उदयपुर रेफर किया गया है। उधर आरके अस्पताल में खटामला की एक संदिग्ध महिला पहुंची। उसे भी रेफर कर दिया है।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. इकरामुद्दीन चुड़ीघर ने बताया कि कुंवारिया की 45 साल की महिला में पॉजीटिव स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वह गत दिनों आरके अस्पताल में आई थी, जहां इसका स्वाब लिया गया। इसमें स्वाइन फ्लू पॉजीटिव होने का पता चला है। इसी तरह से नाथद्वारा में चार लोगों में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया है। इसमें नाथद्वारा की दो महिलाएं हैं। इसमें पहली 20 साल दूसरी की उम्र 48 साल है। नाथद्वारा के 50 साल 28 साल के दो पुरुषों में भी स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया है। चारों को उदयपुर रेफर किया गया है। ये गत दिनों अस्पताल पहुंचे थे। डॉ. इकरामुद्दीन ने बताया कि कुंवारिया नाथद्वारा अस्पताल के प्रभारियों को पत्र लिखकर रोगियों के आसपास के घरों का सर्वे करने को कहा है।
उन्होंने बताया कि रोगियों के परिजनों को टेमीफ्लू दी गई है। आरके अस्पताल के पीएमओ डॉ. सीएल डूंगरवाल ने बताया कि खटामला निवासी एक संदिग्ध महिला को उदयपुर रेफर कर दिया है। आठ जनों के स्वाब के सैंपल भी लिए गए हैं।
बी कैटेगरी के 16 रोगी मिले
डिप्टीसीएमएचओ ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर 160 टीमों ने घर-घर सर्वे किया। टीमों ने राजसमंद शहर, केलवा, नाथद्वारा शहर लावासरदारगढ़ में सर्वे किया। 4 हजार 784 घरों का सर्वे किया गया। जिले भर का आउटडोर 6 हजार 54 रहा। इसमें सर्दी जुकाम के 1413 मरीजों को दवाई दी गई है। स्वाइन फ्लू कैटेगरी के 1397 रोगी मिले हैं, इन्हें सचेत रहने की सलाह दी है। बी कैटेगरी के 16 मरीजों को मौके पर ही टेमीफ्लू दी गई। सभी को आरके नाथद्वारा अस्पताल भेजा है, जहां उनका स्वाब लिया जाएगा।