- Hindi News
- प्रधान ने किए श्रीजी के दर्शन, उपली ओडन में हुआ स्वागत
प्रधान ने किए श्रीजी के दर्शन, उपली ओडन में हुआ स्वागत
नाथद्वारा| खमनोरकी प्रधान शोभा पुरोहित ने मंगलवार शाम को श्रीनाथजी की भोग आरती के दर्शन किए। इस दौरान सांसद सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रधान शोभा वाहन रैली के रूप में नगर में आई। वाहन रैली में 8-10 गाडिय़ां थीं। खुली जीप में प्रधान पति पंचायत समिति सदस्यों के साथ थीं। वाहन रैली बस स्टैण्ड, नानीजी का बाग, कुम्हारवाड़ा, टैक्सी स्टैण्ड, माणक चौक होता हुआ चौपाटी पहुंचा।
सांसद हरिओम सिंह राठौड़, राजसमंद के पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, नपाध्यक्ष लालजी मीणा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पंचायत समिति सदस्यों ने श्रीजी प्रभु की भोग आरती झांकी के दर्शन किए। मंदिर में उनका परंपरानुसार समाधान किया गया। इस दौरान पुरोहित ने कहा कि सबको साथ लेकर विकास करना उनका पहला उद्देश्य है। पेयजल, सड़क, सफाई, महिला सुरक्षा, विकास पर भी विशेष ध्यान देने की बात प्रधान ने कही। दर्शनोपरांत नगर भाजपा के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने चौपाटी पर उपरना ओढ़ा कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रधान की रैली बड़ा भाणुजा से गांव गुडा़, झालों की मदार, बागोल होती हुई शाम 4 बजे नगर में पहुंची।
दर्शनोपरांत वाहन रैली खमनोर के लिए रवाना हुई। उपली ओडण पंचायत कार्यालय पर पंचायत समिति सदस्य कमल पालीवाल, सरपंच सुरेश जलानिया, उपसरपंच चन्द्रप्रकाश पालीवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।