देलवाड़ा ग्रामीण मंडल की पहली बैठक आज
देलवाड़ा| 20पंचायतों को जोड़ कर बनाए नए भाजपा ग्रामीण मण्डल देलवाड़ा की पहली बैठक बस स्टैण्ड पर भाजपा जिला अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान के सानिध्य में होगी। इसमें मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह बारहठ अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्याम सिंह झाला लक्ष्मण सिंह झाला भी मौजूद रहेंगे। मण्डल में देलवाड़ा, कालीवास, नेगडि़य़ा, बिलोता, शिशवी, करोली, केसूली, घोडच, नेड़च, उनवास, सेमल, ओडण, लालमादडी, टाटोल, कोठारिया, मण्डियाना, उथनोल, सालोर, नमाणा पंचायतों के कार्यकर्ता बैठक में भाग लेंगे।