पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवगढ़ डाकघर में कोर बैंकिंग सेवा शुरू

देवगढ़ डाकघर में कोर बैंकिंग सेवा शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवगढ़। नगर के डाकघर में सेवा के शुभारंभ पर अतिथि।

देवगढ़|नगर केडाकघर में कोर बैकिंग सेवा का उद्घाटन डाक विभाग के इंस्पेक्टर प्रवीण जीनगर द्वारा किया गया। जीनगर ने बताया कि डाकघर के कोर बैकिंग सेवा से जुड़ने से अब ग्राहकों को इन्टरनेट आधारित बैकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा। अब ग्राहक अपना खाता भारत के किसी भी डाकघर से संचालित कर सकेंगे। शीघ्र ही उपडाकघर में एटीएम का शुभारम्भ किया जाएगा। इससे ग्राहकों को लेन देन में भी आसानी होगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जे.एस. राठौड़, नाथद्वारा डाकघर के निरीक्षक पी.एन. माथुर थे।