पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलाज में जुटे 500 स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं लगे टीके, स्वाब लेने के किट भी अपर्याप्त

इलाज में जुटे 500 स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं लगे टीके, स्वाब लेने के किट भी अपर्याप्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
35 हजार 378 लोगों को पिलाया काढ़ा

स्वाइनफ्लू पीडितों का इलाज करने में जुटे जिले के एक भी चिकित्साकर्मी को एंटी बायोटिक टीका (इनफ्लूएंजा) नहीं लग पाया है। पिछले दिनों चिकित्सा मंत्री ने प्रदेश के सभी चिकित्साकर्मियों को टीका लगाने का आदेश दिया था। जिले का विभाग दिल्ली से टीके की सप्लाई करने वाली कंपनी तक से संपर्क कर चुका है, लेकिन टीके उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में परेशानी बनी हुई है। इधर, आरके अस्पताल नाथद्वारा रेफरल अस्पताल में स्वाइन फ्लू संदिग्धों के स्वाब लेने में काम आने वाले वीटीएम किट की भी कमी चल रही है।

जिला मुख्यालय स्थित आरके अस्पताल नाथद्वारा अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों के स्वाब लिए जा रहे हैं लेकिन स्वाब लेने के काम आने वाले वीटीएम किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में 23 किट आरके अस्पताल 3 किट ही नाथद्वारा अस्पताल में बचे हैं। जिले में अब तक 26 रोगियों में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव की पुष्टि हो चुकी है। प्रत्येक मरीज का स्वाब लेने में एक किट लगता है। वीटीएम किट की कमी मरीजों की संख्या बढ़ने से विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। अधिकारी वर्तमान में आरके अस्पताल में सौ तथा नाथद्वारा अस्पताल में 50 किटों की आवश्यकता बता रहे हैं। 50 किट बचत में रखने की जरूरत है। विभाग ने 200 किट के लिए दिल्ली स्वास्थ्य विभाग को लिखकर भेजा है। वहां से भी किट भेजने का सिर्फ आश्वासन ही मिला है। टेमी फ्लू की 5 हजार टेबलेट उपलब्ध है। टेबलेट की ओर आवश्यकता बताई जा रही है। इधर, जिले भर में 46 पीएचसी 12 सीएचसी, जिला मुख्यालय पर आरके अस्पताल नाथद्वारा अस्पताल में कार्यरत करीब 500 स्वास्थ्यकर्मियों को स्वाइन फ्लू का इलाज करने के लिए लगा रखा है। इनमें डॉक्टर, नर्सिंग, स्वास्थ्यकर्मी, लेब टेक्नीशियन सुपरवाइजर सभी को टीके लगाना है। लेकिन अब तक इन्हें टीके (इनफ्लूएंजा) नहीं लग पाए हैं। ऐसे में उनमें भी स्वाइन फ्लू होने की संभावना बनी हुई है। उधर, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दवा बनाने वाली कंपनियों के पास टीके उपलब्ध ही नहीं हैं। यही नहीं कंपनियों ने टीकों के दाम करीब 200 रुपए बढ़ा दिए हैं। विभाग ने संबंधित सीएचसी, पीएचसी, आरके नाथद्वारा अस्पताल के प्रभारियों को मेडिकल रिलीफ सोसायटी के मार्फत टीके खरीदने के आदेश दिए थे। आदेशों की पालना में सभी अस्पताल के प्रभारियों ने टीके खरीदने के लिए दवा बनाने वाली कंपनियों से संपर्क किया था लेकिन दवा बनाने वाली सभी कंपनियों ने टीके नहीं होने की बात कही है।

टीकों के दाम भी बढ़ा दिए

चिकित्साविभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वाइन फ्लू के प्रकोप काे कम करने वाली दवा बनाने वाली कंपनियों ने भी टीके की कीमत 450 रुपए से बढ़ाकर 600 से 650 रुपए कर दी है।

वीटीएमकिट के लिए आगे लिखा है

^दवाबनाने वाली कंपनियों के पास टीके उपलब्ध नहीं है। इस वजह से स्वास्थ्यकर्मियों को टीके नहीं लग पाए हैं। इसके अलावा आरके अस्पताल नाथद्वारा अस्पताल में वीटीएम किट की कमी है। इसको लेकर आगे लिखकर भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही टीके किट जाएंगे। गोकुललालमीणा, सीएमएचओ, राजसमंद

राजसमंद| जिलाआयुर्वेद विभाग शिवबाल निकेतन उच्च प्राथमिक स्कूल की ओर से 35 हजार 378 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। विद्यालय सचिव अनुराधा कौशिक ने बताया कि 100 फीट रोड पर चार स्कूलों के छात्र-छात्राओं, कॉलोनीवासियों, पुलिस अधीक्षक कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों, रोडवेज के यात्रियों जिला कारागृह में बंदियों को काढ़ा पिलाया गया। इसी तरह से बार एसोसिएशन भवन के पास वकीलों ने काढा पिलाया। आयुर्वेद विभाग के डॉ. रामानंद दाधीच, महेश दाधीच, हर्षिता, लीना उपस्थित थे। इसी तरह से राजकीय माध्यमिक स्कूल मजा-नांदोड़ा के 280 विद्यार्थियों को काढ़ा वैद्य भूरीलाल सोनी द्वारा पिलाया गया।

देवगढ़.भारतविकासपरिषद एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा दो दिन तक काढा पिलाया गया। स्वाइन फ्लू एवं मौसमी बीमारियों के बचाव के लिए करीब 4500 व्यक्तियों को काढा पिलाया गया। इस अवसर पर डॉ. जेनेन्द्र महात्मा, डॉ. गिरी, भारत विकास परिषद से प्रकाश डागा, बसन्तीलाल आच्छा, हरीश पोखरना, राजेश कंसारा, राकेश शर्मा, नरेन्द्र सोनी उपस्थित थे।

नाथद्वारा.।शहरके राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय गांधी रोड व्यापार मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में काढा पिलाया जा रहा है। डॉ. सरोज मेनारिया ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोगों को काढा पिलाया गया। अभी तक शहर आसपास के करीब 8 हजार से अधिक लोग काढ़ा पी चुके है। शिशोदा गांव में मानस सेवा संस्थान आयुर्वेद विभाग की ओर से भैरुजी मंदिर प्रागंण में बुधवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 तीन बजे तक काढा पिलाया जाएगा। उपसरपंच नीलेश पालीवाल ने बताया कि बुधवार को पुन: काढ़ा पिलाया जाएगा। वल्लभ दर्शन सोसायटी फॉर मेडिकल साईसेंस उपली ओडन के अन्तर्गत संचालित नाथद्वारा आयुर्वेद चिकित्सालय के तत्वावधान में जयपुर के वैद्य उम्मेदचन्द शर्मा के मार्गदर्शन में गांव उपली ओडन में काढा वितरण किया गया। ग्रामीणों को बीमारी से बचने के उपाय बताए गए। इस अवसर पर संस्थान के प्रबन्ध निदेशक अशोक पारीख, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने काढ़ा वितरण में सहयोग किया।