लैंस प्रत्यारोपण शिविर 14 से
राजसमंद|जिला अंधतानिवारण समिति, श्री वोराट जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ ट्रस्ट एवं महावीर इंटरनेशनल वर्धमान के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच शिविर लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा। इसके तहत 12 से 14 फरवरी तक नेत्र जांच कर ऑपरेशन योग्य रोगियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद चारभुजा स्थित हिमाचलसूरी अस्पताल में 14 से 23 फरवरी तक मांगीलाल चोरडिय़ा की स्मृति में नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा।
महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष रविंद्र पगारिया ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश रस्तोगी 12 फरवरी को सुबह 9 से 10 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देलवाड़ा में नेत्र जांच करेंगे। इसी दिन सुबह 11 से 1 बजे तक सामान्य चिकित्सालय नाथद्वारा, दोपहर 3 से 4 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेलमगरा तथा शाम 5 से 6 बजे तक कुंवारिया में नेत्र जांच करेंगे। 13 फरवरी को सुबह 9 से 11 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगढ़, दोपहर 12 से 1 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारगढ़ में रहेंगे।
दोपहर 3 से 5 बजे तक कमला नेहरू अस्पताल कांकरोली तथा शाम पांच से सात बजे तक पुराना अस्पताल राजनगर में नेत्र जांच करेंगे। चयनित रोगियों का चारभुजा में ऑपरेशन करेंगे। शिविर की व्यवस्थाएं चंदनमल सिंघवी, हरकलाल बापना, किशनलाल कोठारी, शिविर समन्वयक भरत चोरडिय़ा देखेंगे।