बसंत पंचमी पर बच्चों ने की सरस्वती पूजा, बाल मेले में सजाई स्टालें
राजसमंद| भूपालनोबल्स स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में बसंतोत्सव हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारकाधीश मंदिर मंडल सचिव पाराशर उपाध्याय, यमुनाशंकर दशोरा (शिक्षाविद) थे। प्राचार्या डॉ. अपर्णा शर्मा, यमुनाशंकर दशोरा ने विचार रखे। प्राचार्या डॉ. अर्पणा शर्मा ने छात्राओं को बसंतोत्सव का महत्व बताया। आलोक स्कूल में महाराणा प्रताप सभागार में मां सरस्वती पूजन अन्नकूट महोत्सव हुआ। इस अवसर पर कक्षाओं में आकर्षक सजावट की गई। अन्नकूट रखा गया। धोइंदा में विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय में संस्था प्रधान देव किरण यादव, धर्मेश सालवी, अशोक टेलर, प्रीति पालीवाल, बदामी कुमावत, दाखु कुमावत ने विचार रखे। न्यू द्वारकेश विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय कांकरोली में अशोक चपलोत की अध्यक्षता में मनाया गया।
मोही|जवाहरबाल मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में मेला रखा गया। मेले का उद्घाटन उपसरपंच यादवेंद्रसिंह भाटी, नोडल प्रभारी मंजू व्यास ने फीता काटकर किया। संस्था प्रधान दिलीप पाराशर ने बताया कि बच्चों ने मेले में चाट, भेल पकौड़ी, पानी पूड़ी, पाव भाजी, ज्यूस, खिलौने, गुब्बारे की दुकानें लगाकर बिक्री की। कार्यक्रम में तुलसीराम, मदन सालवी, अनिता, आशा, मधु शर्मा, चंदा दाधीच, निर्मला, बेला उपस्थित थे। इसी प्रकार आजाद पब्लिक स्कूल में संतोष शक्तावत के नेतृत्व में छात्रों ने सरस्वती की पूजा कर बनास नदी तट पर स्थित चावंड़ा माता मंदिर का शैक्षिक भ्रमण कर बसंत पंचमी मनाई। इस दौरान शबनम बानू, शबाना बानू उपस्थित थीं।
नाथद्वारा|शहरकी सनराइज एकेडमी में बच्चों ने पिकनिक मनाया। निदेशक राजदीप भाटिया उपस्थित थे। मोलेला में ओम सुदर्शन पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका चन्द्र कला के नेतृत्व में स्पर्धाएं हुई।
मोही. बसंतपंचमी पर बाल मेले का अवलोकन करते अतिथि।
भीम. छापलीस्कूल में कलश चढ़ाते हुए।
आमेट. राउप्राविमें बसंत महोत्सव मनाया।