मेधावी छात्राओं को दिए गार्गी पुरस्कार
240 छात्राओं को मिला पुरस्कार
रेलमगरा की 33 छात्राओं को पुरस्कार
गार्गीपुरस्कार वितरण समारोह गायत्री शक्ति पीठ सभागार में डॉ. वागीश बाबा के मुख्य आतिथ्य, मधुसूदन व्यास जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक की अध्यक्षता, शिक्षाविद् डॉ. राकेश तैलंग, युगल बिहारी दाधीच, रिजवान फारुक अतिरिक्त परियोजना समन्वयक रमसा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वागीश बाबा ने गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं को जीवन में श्रेष्ठ संकल्प कर कार्य करने का आह्वान किया। डॉ. राकेश तैलंग ने गार्गी पुरस्कार का महत्व बताया। व्यास ने सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। प्रारंभ में नोडल प्रभारी मंजुला दैया, गिरिजाशंकर पालीवाल, गायत्री शक्तिपीठ ने अतिथियों का उपरणा एवं सद्साहित्य प्रदान कर स्वागत किया।
नाथद्वारा|दीक्रिएटिव ब्रेन एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय की 2 छात्राओं, 53 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया। सीबीए के निदेशक शिवहरि शर्मा ने बताया कि विद्यालय की दो छात्राओं नेहा चेचाणी निकिता साहू को प्रियदर्शिनी अवॉर्ड 53 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया गया। विद्यालय की प्रशासिका शीतल गुर्जर उपस्थित थीं।
भीम|कस्बेके राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को मेधावी छात्राओं को गार्गी पुरस्कार के तहत चेक वितरण किए गए। समारोह की अध्यक्षता भीम सरपंच गिरधारी सिंह ने की, मुख्य अतिथि प्रधान नरेन्द्र बागड़ी विशिष्ट अतिथि रेखा शर्मा, चंचल चौहान थे। प्रधान नरेन्द्र बागड़ी ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर प्राध्यापक जीवन सिंह, लक्ष्मण सिंह, रेखा शर्मा ने कहा कि बालिका शिक्षा को अधिक से अधिक शिक्षा से जोड़ें। समारोह में बालिका शिक्षा फाउंडेशन के द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 75 प्रतिशत अंक लाने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि के चेक दिए गए। इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार के अंतर्गत बारहवीं उत्तीर्ण, विज्ञान वर्ग में अनुसूचित वर्ग की हर्षिता कुमारी अनुसूचित जनजाति वर्ग में करिश्मा मीणा को चेक दिए। महावीर बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में भीम विद्यालय की छात्राएं नेहा वैरागी, लक्षिता अरोडा, डिम्पल चौहान एवं दिलखुश सालवी को चेक दिए। यह जानकारी व्याख्याता रतनलाल सोनी ने दी।
समारोह में राजकुंवर भाटी, लक्ष्मी गाडरी, प्रियंका आमेटा, अनिता मीणा, दीपिका व्यास, मनीषा वैष्णव, रितिका जीनगर, आयुषी शर्मा, मनीषा टेपण, रक्षिता स्वर्णकार, कोमल चरण, शकुंतला वैष्णव, रक्षिता प्रजापत, रेखा मीणा, मुस्कान पालीवाल, सुहानी शर्मा, प्रीति पारीक, दीपिका खटीक, अंजली बहेडिया, जयमाला सुथार, दीपिका मीणा, तनुश्री पालीवाल, अर्पिता बहेडिय़ा, कैलाश कुंवर भाटी, अंजली मंडोवरा, हिमांशी बोहरा, सोलन सुराणा, रवीना सरगड़ा, पुरा विजयवर्गीय, श्रीयल ओस्तवाल, पायल सोनवाल, पलक विजयवर्गीय, दीक्षा मंडोवरा का सम्मान किया गया। सुमित्रा कुंवर राणावत ने भी वर्ष 2015 में रेलमगरा स्थित राआउमावि से कक्षा 12वीं में 75.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए लेकिन सूची में नाम नहीं होने से सम्मान नहीं मिल पाया।
खमनोर. पंचायतसमिति के प्रताप सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में 240 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार की राशि के चेक बांटे गए। मुख्य अतिथि प्रधान शोभा पुरोहित थीं। अध्यक्षता प्रिंसिपल इंद्रमल जटिया ने की। उपप्रधान दलजीतसिंह चूंडावत, सरपंच ममता वीरवाल, उपसरपंच प्रकाश पालीवाल, प्रिंसिपल मुकेश राही विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन, छात्राओं ने ईश वंदना की। दसवीं और बारहवीं कक्षाओं में 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाली 240 छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। अतिथियों ने छात्राओं को पढ़-लिखकर आगे बढऩे जूनियर छात्राओं को भी प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान शिक्षा समिति अध्यक्ष हरेंद्रसिंह झाला, एसएचओ महेश मीणा, व्याख्याता गोपाल माली, शंकरसिंह राजपूत, कार्यक्रम प्रभारी पंकज सनाढ्य, लक्ष्मण पुरोहित मौजूद थे। संचालन प्राध्यापक विक्रमसिंह चौहान ने किया।
आमेट। राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में छात्रा को गार्गी पुरस्कार देते हुए।
खमनोर। पंचायत समिति में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में छात्रा को पुरस्कार देती प्रधान।
राजसमंद। गायत्री शक्ति पीठ पर गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रा को पुरस्कार देते अतिथि।
रेलमगरा. कस्बेके राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में गार्गी पुरस्कार के साथ क्षेत्र की छात्राएं।