पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंग्रेजी में विद्यार्थी कमजोर, कलेक्टर ने जताई नाराजगी

अंग्रेजी में विद्यार्थी कमजोर, कलेक्टर ने जताई नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरकैलाशचंद वर्मा ने गुरुवार को फौज मोहल्ला स्थित हाई स्कूल का निरीक्षण किया। हाई स्कूल में कक्षा 10 12 वीं के छात्रों से कलेक्टर ने इंटेलिजेंट की स्पेलिंग पूछी। कोई भी छात्र नहीं बता सका। कलेक्टर ने वहां खड़े अध्यापकों से भी स्पेलिंग पूछी। अध्यापक औमप्रकाश जैन ने इंटेलिजेंट की स्पेलिंग बताई। कलेक्टर ने 10 वीं की क्लास में गणित पढ़ रहे छात्रों से गणित से जुड़े सवाल किए। कलेक्टर ने पूछा 2 गुणा 3 गुणा 4 गुणा जीरो बराबर कितना ωगणित के सवाल का अधिकांश बच्चे सही जवाब नहीं दे सके।

कलेक्टर 12 वीं की कक्षा में पहुंचे। यहां पर क्लास में अध्यापिका चंदा चंडालिया हिन्दी में रामायण का पाठ पढ़ा रही थी। कलेक्टर ने छात्रों से राम के पिता का नाम, भ्रम संदेह के बीच का अतंर क्या है सहित कई सवाल किए। छात्रों अध्यापिका से किए गए सवालों के यहां काफी हद तक सही उत्तर कलेक्टर को मिले। कलेक्टर ने स्पेलिंग के मामले पर प्रधानाध्यापक से कहा कि शहर के बच्चे हैं, अंग्रेजी में इतने कमजोर क्यों हैω। इस दौरान उन्होंने प्रधानाध्यापक से भी इंटेलिजेंट की स्पेलिंग पूछी, प्रधानाध्यापक अनिल जोशी भी पहली बार गलत स्पेलिंग बता गए, फिर तुरंत स्पेलिंग में डबल एल का प्रयोग कर सुधार किया। जोशी ने कहा कि गत 2 वर्षों से स्कूल में अंग्रेजी विषय के अध्यापक नहीं है।

इससे पूर्व कलेक्टर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे नाथद्वारा राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने महावीर इंटरनेशनल नाथद्वारा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर बेबी किट भी वितरित किए गए।