पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलमगरा: 5 दिन से खड़ी है गाड़ी, 500 रुपए लगे तो ठीक हो जाए

रेलमगरा: 5 दिन से खड़ी है गाड़ी, 500 रुपए लगे तो ठीक हो जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में 108 एंबुलेंस सेवा वेंटिलेटर पर

^जिलेमें आधी एम्बुलेंस 108 खराब होने की जानकारी नहीं है। चिकित्सा विभाग से इस बारे में जानकारी लेकर निर्देश दिए जाएंगे। कैलाशचंद वर्मा, कलेक्टर,राजसमंद

पार्ट्सनहीं, दुरुस्त कराएंगे

^गिलुंडएम्बुलेंस के पार्ट्स उपलब्ध नहीं होने से खराब पड़ी हुई है। जिले में दूसरी एम्बुलेंस में भी खामियां हैं। इनको शीघ्र ही ठीक करवा दिया जाएगा। सुरेशमेनारिया, राजसमंदजिला प्रभारी, 108 एम्बुलेंस

1

केस

7 सितम्बर कोदौलपुरा के तिखी गांव में गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में छह जने डूब गए थे। इनमें से तीन की मौत हो गई। तीन जनों को बचा लिया गया। इस दौरान एंबुलेंस 108 को भी फोन किया गया। लेकिन देवगढ़ आमेट की एम्बुलेंस 108 खराब थी। दिवेर की कहीं ऑन कॉल गई हुई थी। निजी वाहन से तीनों अचेत युवकों को देवगढ़ अस्पातल ले गए।

जीवन बचाने वाली एम्बुलेंस के हाल

भीम: नेशनल हाइवे का डेंजर जोन है, पर एंबुलेंस \\\"बीमार\\\'

भीम. नेशनलहाइवे आठ पर स्थित भीम यह एक तरह से डेंजर जोन की श्रेणी आता है। क्षेत्र में दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कस्बे के रेफरल अस्पताल में एम्बुलेंस 108 का काफी काम आती है। लेकिन समय पर एम्बुलेंस 108 का मेंटनेंस समय पर नहीं होता है। एम्बुलेंस 108 की बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे वाहन चलते समय तेज आवाज आती है। एम्बुलेंस में मरीज चैम्बर में लगे पंखे, बल्ब, एसी आदि बंद हैं। एम्बुलेंस में लगी सेक्शन मशीन भी पिछले कुछ समय से बंद पड़ी है। भीम में एम्बुलेंस आए तीन साल होने को आए अभी तक एम्बुलेंस के नम्बर भी नम्बर प्लेट पर नहीं आए हैं। भीम क्षेत्र की एक लाख आबादी पर एक ही एम्बुलेंस है।

देवगढ़: 4माह से सेवा बंद

लसानी. देवगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की 108 एम्बुलेंस पिछले चार माह से खराब पड़ी है। यहां पर सुविधा के लिए दिवेर, आमेट भीम आदि से एम्बुलेंस को भेजा जाता है। देवगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की 108 एम्बुलेंस 23 मई को खराब हो गई। इससे पहले लगभग एक माह तक इस गियर संबंधी खराबी हुई थी। इससे पूर्व एक साल से एम्बुलेंस की कोई सर्विस नहीं कराई गई। देवगढ़ से 20 से 50 किमी की दूर निजी वाहन से मरीजों को ले जाना पड़ता है।

मरीज चैम्बर की स्थिति

कुंवारिया. कुंवारिया में संचालित जिला मुख्यालय की 108 एम्बुलेंस। इसके मरीज चैम्ब