राजसमंद के छात्र आज जोधपुर में खेलेंगे
राजसमंद के छात्र आज जोधपुर में खेलेंगे
मोही| राज्यस्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिले का 17 वर्षीय दल गुरुवार को जोधपुर के लिए रवाना हुआ है। प्रतियोगिता 19 से 24 सितंबर तक नवीन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल जोधपुर में होगी। खेल प्रशिक्षक धर्मेेंद्र गुर्जर ने बताय कि लॉन टेनिस की टीम में राउमावि एमड़ी के भूपेंद्र लोहार चंद्र कांत पालीवाल, क्रिएटिव ब्रेन एकेडमी नाथद्वारा के ध्रुव चौधरी, कनिष्क बागोरा खेताराम सुथार शामिल हैं। दल प्रशिक्षक शारीरिक शिक्षक हेमंत नाथ चौहान के नेतृत्व में टीम खेलेगी।
ब्रजभाषा साहित्यकार मनोनीत
राजसमंद| श्रीद्वारकेशराष्ट्रीय साहित्य परिषद कांकरोली के संस्थापक फतहलाल गुर्जर (अनोखा) को राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी की समारोह समिति में मेवाड़ संभाग से वरिष्ठ ब्रज भाषा साहित्यकार मनोनीत किया गया है। मनोनयन अकादमी की सचिव नीतू राजेश्वरी ने किया है।