पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केलवा . जम्बू कश्मीर में बाढ़ पीडि़तों के लिए राशि एकत्रित करते सांसद हरिओमसिंह राठौड़ अन्य कार्

केलवा . जम्बू कश्मीर में बाढ़ पीडि़तों के लिए राशि एकत्रित करते सांसद हरिओमसिंह राठौड़ अन्य कार्यकर्ता।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केलवा . जम्बू कश्मीर में बाढ़ पीडि़तों के लिए राशि एकत्रित करते सांसद हरिओमसिंह राठौड़ अन्य कार्यकर्ता।

बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई

नाथद्वारा|भाजपा नेबुधवार देर शाम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया और कश्मीर त्रासदी के लिए फंड इकट्‌ठा किया। शिवशंकर पुरोहित की अध्यक्षता मुख्य अतिथि नंदकिशोर सोनी और विशिष्ट अतिथि प्रभारी बीएलए नीरज शर्मा की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता नंदलाल चेचाणी, शरद बागोरा ने संबोधित किया। बैठक में गोविन्दकांत त्रिपाठी, प्रदीप काबरा, दिनेश शेखर माली, पन्नालाल कुमावत, नारायणलाल गुजराती, लालजी मीणा, सूर्यप्रकाश सेन, मनीष सुराणा, योगेश त्रिपाठी, पंकज गुर्जर, चन्द्रशेखर सनाढ्य, मुकेश त्रिपाठी, पंकज वर्मा, प्रकाश जोशी, चन्द्रशेखर वर्मा आदि संबोधित किया।

विहिपका सामाजिक समरसता सम्मेलन

राजसमंद| विश्वहिन्दू परिषद स्वर्ण जयन्ती के तहत पदाधिकारियों की एक बैठक कांकरोली स्थित चौमुखा महादेव मंदिर परिसर में गत दिवस हुई। जिला समरसता प्रमुख शिवलाल खिंची ने अध्यक्षता की। विहिप के जिला सहमंत्री भगवतीलाल पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष हेमेन्द्र खत्री ने संबोधित किया। स्वर्ण जयन्ती वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में आगामी दिनों में सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन रखने का निर्णय लिया गया। इसमें विभिन्न जाति, पंथ, सम्प्रदाय के प्रमुख लोगों से सम्पर्क कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

चित्रकलाप्रतियोगिता हुई

नाथद्वारा| नगरके सनराईज एकेडमी विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा प्ले ग्रुप से एलकेजी के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप से नैनसी माली प्रथम, संस्कृति भाटिया तन्मय भाटिया द्वितीय तथा मनस्वी गुर्जर तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी से मनस्वी कसेरा प्रथम, प्रद्युमन टेलर द्वितीय तथा संकेत जीगर तृतीय स्थान पर रहे। एलकेजी से आयुष शर्मा प्रथम, शिविका व्यास द्वितीय तथा रिया तंवर तृतीय स्थान पर रहे। संस्था के राजदीप भाटिया ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है।

कुश्तीमें जसवंत दूसरे जुड़ो में लता तीसरे स्थान पर

राजसमंद| राउमावितासोल की छात्रा लता प्रजापति जुड़ो में राज्य स्तर पर तीसरे स्थान पर रहीं।