पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल वितरण कमेटी के अध्यक्ष शंकरलाल जाट निर्वाचित

जल वितरण कमेटी के अध्यक्ष शंकरलाल जाट निर्वाचित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलमगरा|कस्बे मेंस्थित भराई बांध की जल वितरण कमेटी के चुनाव राजीव गांधी सेवा केन्द्र सादड़ी में हुए। इसमें अध्यक्ष पद पर शंकर लाल जाट विजयी हुए। कमेटी के लिए 6 सदस्य भगवान लाल गाडरी, मांगी लाल जाट, भेरू सिंह, तेज सिंह, बद्रीलाल जाट, प्यार चन्द जाट का निर्विरोध चुनाव किया गया। इसमें रेलमगरा उपखंड क्षेत्र के सादड़ी, मंदारा, भराई, लक्ष्मीपूरा, मेहन्दुरियां, बेड़ा का खेड़ा, राजपुरा सहित उपखंड क्षेत्र के 14 गांवों भराई बांध के कमाण्ड क्षेत्र में आने वाले खेत मालिकों ने वोट डाले। शंकर लाल के समर्थकों ने जुलूस निकाला। चुनाव सहायक अभियन्ता नाथद्वारा जतन कुमार माथुर की देखरेख में सम्पन्न हुए।