पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या महाविद्यालय में हुआ कैन्टीन भवन का उद्घाटन

कन्या महाविद्यालय में हुआ कैन्टीन भवन का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा| नगरके राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के अल्पाहार व्यवस्था के लिए स्थानीय नगरपालिका के सहयोग से कैंटीन भवन का निर्माण कराया गया। नवनिर्मित भवन का उद्घाटन गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्षा गीता शर्मा ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में नगरपालिका उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, पार्षद शंभूलाल माली, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, पूर्व छात्रासंघ अध्यक्ष कन्या महाविद्यालय किरण खटीक दीपिका सालवी मौजूद थे। महाविद्यालय की छात्रासंघ अध्यक्षा पिंकी खटीक ने नगरपालिका द्वारा दिए गए सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की अन्य समस्याओं की ओर अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। डॉ. पुष्पा सुखवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन छात्रसंघ सह अधिष्ठाता डॉ. मीना बया ने किया।