पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोयले से बढ़ी वाहन चालकों की परेशानी

मोयले से बढ़ी वाहन चालकों की परेशानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद/नाथद्वारा. जिलेमें इन दिनों मोयले का प्रकोप बढ़ गया है। सरसों की फसल पकाव के अंतिम दौर पर है। बसंत पंचमी से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। ऐसे में तापमान बढ़ने सरसों के खेतों से उड़कर मोयले सड़कों पर आने लगे है। वाहन चालकों की परेशानी भी बढ़ गई है। आंखों में इससे किरकिरी होने लगी है। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक इससे बचने के लिए चश्मा मुंह पर कपड़ा बांधने सहित कई तरह के जतन करने लगे। कई वाहन चालक सड़क के किनारे खड़े रहकर आंखों से मोयला निकालते नजर रहे है। आंखों में मोयले आने से कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार भी हो गए है। मोयले से बढ़ी हेलमेट की उपयोगिता, चश्में भी खूब बिकने लगे।

वाहन चालक मोयले से बचने के लिए हेलमेट चश्मा आदि का उपयोग भी कर रहे है। यानि यूं कहे कि मोयले बढ़ने से हेलमेट की उपयोगिता और अधिक बढ़ गई है। दुकानों पर युवा रंग-बिरंगे चश्मे आदि की बिक्री भी धड़ल्ले से होने लगी। अमूमन यह दौर महाशिवरात्रि तक चलेगा।

ये बरते सावधानियां

1.मेंमोयला गिरने पर स्वच्छ पानी से आंखें धोएं।

2.आंखोंमें गुलाब जल अन्य क्रीम लगाएं।

3.घरसे निकलते समय चश्मा, मुंह पर कपड़ा बांध दें।

4.आंखोंमें अंगुली या अन्य कोई चीज डालकर मोयले नहीं निकाले।

5.हेलमेटका उपयोग मोयले दुर्घटना आदि से फायदे मंद रहेगा।

राजसमंद. मोईलेका प्रकाेप बढ़ने से यूं निकलते हुए।

खबरें और भी हैं...