पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तर्क शक्ति के प्रश्नों ने उलझाया, गणित ने छकाया

तर्क-शक्ति के प्रश्नों ने उलझाया, गणित ने छकाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद,नाथद्वारा रेलमगरा के कुल 53 सेंटरों पर शनिवार को पटवारी परीक्षा हुई। इसमें कुल साढ़े 10 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि चार हजार 408 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। बसों में पैर धरने की जगह भी नहीं बची। ऐहतियात के तौर पर पुलिस जाप्ता चौराहों पर तैनात रहा। परीक्षा को लेकर रात से ही अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया। अभ्यर्थियों ने बताया कि मेथ्स मानसिक योग्यता के प्रश्नों ने काफी उलझाए रखा। मेथ्स में फिल्ड बुक, समीकरण के सवालों में ज्यादा उलझन रही। सबसे ज्यादा समय मानसिक योग्यता के प्रश्नों को हल करने में लगा। इन प्रश्नों में रिश्तों को समझने में ही अधिकांश समय बीत गया। हालांकि हिन्दी का पेपर आसान रहा। लेकिन मेथ्स के सवालों में काफी उलझन रही। राजस्थान का भूगोल हिन्दी के प्रश्न आसान थे। लेकिन गणित के चाल, समय, मजदूरी, फिल्ड बुक, विकर्ण आदि कई सवाल घुमाकर पूछे गए। इनको हल करने में अधिक समय बीत गया।

दूर पड़े परीक्षा केंद्र

पटवारीभर्ती परीक्षा के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों की शिक्षण संस्थाओं सहित अन्य राजकीय भवनों में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए। लेकिन इन केंद्रों तक जाने के लिए कहीं भी दिशा सूचक नहीं होने के कारण अभ्यर्थी भटकते रहे। परीक्षा देने के लिए छात्र शहर में रात को ही गए थे। ये अभ्यर्थी अपना परीक्षा केंद्र पूछ-पूछ कर ढूंढते रहे। कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के आसपास ही थे। लेकिन सही जानकारी नहीं मिलने के कारण वे केंद्र ढूंढते रहे।

अभ्यर्थी बोले : सॉलिड पेपर

परीक्षादेकर निकले अभ्यर्थी बसों चौराहों पर पेपर के बारे में बातचीत करते दिखे। अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर काफी सख्त तरीके से बनाया गया। अभ्यर्थी यह भी कहते दिखे की पेपर सॉलिड लोगों ने मिलकर बनाया है।

नाथद्वारा : 15 केंद्रों पर 4896 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

नाथद्वारा. क्षेत्र में 15 केंद्रों पर 4896 अभ्यर्थियों ने पटवारी परीक्षा दी। एसडीएम इंदाराम मेघवंशी ने बताया कि शनिवार को पटवारी भर्ती परीक्षा नाथद्वारा के 15 केंद्रों पर 4896 विद्यार्थियों को परीक्षा दिलवाने के लिए तैयारियां की गई। पुलिस प्रशासन ने बाहर से आए अभ्यर्थियों के आने-जाने कानून व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किए। परीक्षा केंद्र पर सुबह 9 बजे से ही अभ्यर्थि एकत्रित होना शुरू हो गए।

जांच में महिलाओं के जेवर भी खुलवाए

रीटपरीक्षा की तरह ही पटवारी परीक्षा में भी महिलाओं के आभूषण खुलवाए। जबकि महिलाओं का कहना है कि आगे से आभूषण खुलवाने जैसा कोई नियम नहीं है। जबकि कांकरोली में कई सारे सेंटरों पर महिलाओं के कान की झुमकियां, बालियां, टाप्स, चूडिय़ां, चेन, लोकेट आदि सभी जेवर खुला दिए। अकेली आई महिलाओं को इन आभूषण को सुरक्षित स्थान पर रखने की समस्या हो गई। महिला अभ्यर्थी ने बताया कि पटवारी परीक्षा में आभूषण खुलवाने की सख्ती नहीं थी। लेकिन राजसमंद में आभूषण खुलवा गए।

नाथद्वारा . परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने प्रतिमा पर इस तरह रखे बैग।

राजसमंद. परीक्षादेकर बाहर आती महिला अभ्यर्थी।

राजसमंद. रोडवेजमें बस बैठने के लिए मशक्कत करते परीक्षार्थी।

राजसमंद. परीक्षाकेंद्र पर महिलाओं के जेवर खोलते परीक्षक।

खबरें और भी हैं...