नाथद्वारा के अनिल को जूडो में स्वर्ण
नाथद्वारा के अनिल को जूडो में स्वर्ण
नाथद्वारा|श्रीगंगानगर में59वीं राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में नगर के रामावि नई हवेली के छात्र अनिल कुमार मेघवाल ने स्वर्ण पदक जीत कर नेशनल के लिए जगह बनाई है। इधर, झूंझुनू में राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में नाथद्वारा के दीपेश पालीवाल,पुष्कर, मोहनलाल ने तथा झलक शर्मा ने शाहपुरा (भीलवाड़ा) में वॉलीबाॅल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। प्रधानाध्यापक प्रकाश सनाढ्य, प्रभारी राजेश्वर त्रिपाठी ने अभिनंदन किया। यह जानकारी शारीरिक शिक्षक श्रीजीलाल सनाढ्य ने दी।
रावतराजपूत गहलोत समाज में शराबबंदी
लसानी|राजस्थान रावतराजपूत गहलोत महासभा की बैठक दाता निवास के पास बांसा में आसूसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शादी समारोह में शराब सेवन नहीं करने, डीजे नहीं बजाने का निर्णय लिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन सिंह चौहान थे। बैठक में सर्वसम्मति से कुरीतियों को छोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में पन्ने सिंह गहलोत, पृथ्वी सिंह चौहान, भगवान सिंह चौहान, नाहर सिंह गहलोत, पृथ्वी सिंह, जयराम सिंह भींडर, मोहन सिंह सिसोदिया, जयराम सिंह गहलोत, प्रेमसिंह गहलोत, मान सिंह चौहान उपस्थित थे।
अनिल मेघवाल।