ब्रजवासी सेवा संघ की आमसभा
नाथद्वारा|श्रीनाथजी मंदिरमें कार्यरत सेवकों के ब्रजवासी सेवा संघ की आमसभा रविवार शाम को दिल्लीवाली धर्मशाला में रखी गई। संघ के अध्यक्ष दादू पहलवान ने बताया कि 326 सेवावालों की मांगों का निस्तारण संघ के माध्यम से महाराज से करवाया जाएगा। मंदिर की सेवा में अड़चन नहीं आने देने के लिए सेवा वाले कटिबद्ध हैं लेकिन महंगाई सेवा दोनों बढ़ी है। तिलकायत से सेवावालों की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में भी तिलकायत की ओर से ब्रजवासी संघ की मांगों को पूरा किया गया है।