पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों से कहा, बोर्ड परीक्षा की अच्छी तैयारी करो

बच्चों से कहा, बोर्ड परीक्षा की अच्छी तैयारी करो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समस्या सुनने के लिए पानी में चलकर गांव पहुंचे कलेक्टर

फतेहपुरके बोरु की भागल मार्ग पर भरने वाले बरसाती पानी की समस्या सुनने के लिए कलेक्टर कैलाशचंद वर्मा पानी में चलकर गांव पहुंचे। कलेक्टर के दौरे से भी ग्रामीणों को स्थायी समाधान नहीं मिल पाया।

गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर पहाड़ों से बहकर अाने वाला पानी जमा हुआ है। निकासी के अभाव में ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। इसकी शिकायत पर सोमवार को गांव तक पहुंचने के लिए कलेक्टर कैलाशचंद वर्मा को भी आधा किलोमीटर पैदल ही पानी से होकर आना पड़ा। उन्होंने गांव के लिए पहाड़ी को काटकर नया रास्ता बनवाने के लिए एस्टीमेट बनाने का आश्वासन दिया। बारिश के पानी की निकासी के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता जीएल सिसोदिया को जेसीबी मशीन लगाने के निर्देश दिए। फतेहपुर में सौ घरों की बस्ती बोरू की भागल में तक जाने के लिए नहर सड़क के एक हो जाने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

खमनोर. कलेक्टरने नाथद्वारा क्षेत्र के फतेहपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की परख की। उन्होंने यहां दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों से अंग्रेजी एवं हिन्दी लेखन स्पेलिंग लिखवाई। बच्चों से सवाल-जवाब भी किए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे बोर्ड परीक्षा की अच्छी तैयारी करें। उन्होंने यहां अध्ययनरत कक्षा एक से दसवीं तक के 142 विद्यार्थियों को गुणात्मक, शैक्षिक स्तर की शिक्षा देने के लिए अध्यापकों को भी निर्देश दिए। स्कूल स्टाफ की हाजिरी रजिस्टर का भी निरीक्षण किया।

खमनोर। फतेहपुरसे बोरु की भागल जाने के लिए कलेक्टर को आधा किमी पैदल पानी से होकर गुजरना पड़ा। भास्कर