पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैडमिंटन में मेजबान टीम के मनन अर्पण सेमीफाइनल में

बैडमिंटन में मेजबान टीम के मनन अर्पण सेमीफाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
59वीं राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का चौथा दिन

स्थानीयदी क्रिएटिव ब्रेन एकेडमी उच्च माध्यमिक स्कूल के तत्वावधान में चल रही 59वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों की छात्र बैडमिंटन (17 19 वर्ष) खेल प्रतियोगिता में सोमवार को चौथे दिन विभिन्न मैच खेले गए। 17 वर्ष में फाइनल मैच राजसमंद उदयपुर के बीच होगा। 19 वर्ष में फाइनल मैच बीकानेर जयपुर प्रथम के बीच खेला जाएगा।

सीबीए के निदेशक शिवहरि शर्मा प्रभारी प्रकाश सनाढ्य ने बताया कि व्यक्तिगत स्पर्धा के 17 वर्ष वर्ग में मनन (राजसमंद) जसमीत (अजमेर) को 21-7, 21-11 से हर्षिल (जोधपुर) ने रचित (उदयपुर) को 21-6, 21-8 से हराया। राजेन्द्र (जयपुर प्रथम) ने जसवंत (बाड़मेर) को 21-9, 21-13 से, ज्ञानप्रकाश (पाली) सफल (भीलवाड़ा) को 21-9, 21-10 से, संयम (पाली) ने अभिनव (भरतपुर) को 23-21, 23-21 से, अर्पण (राजसमन्द) ने प्रद्युम्न (पाली) को 21-7, 21-4 से, मेदांश (कोटा) ने अमृतलाल (श्रीगंगानगर) को 21-9, 21-12 से तथा पार्थ (उदयपुर) ने विभव (बीकानेर) को 21-10, 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। राजसमन्द के मनन ने जोधपुर के नितिन को क्वाटर फाइनल में 21-5 तथा 21-7 से हराकर तथा अर्पण ने उदयपुर के पार्थ मेहता को 21-16 22-20 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।

19 वर्ष वर्ग में गोविन्द (बीकानेर) ने आर्यन (सिरोही) को 21-11, 21-17 से, अजय (जयपुर प्रथम) ने पर्व (उदयपुर) को 21-15, 21-14 से अविनाश (राजसमन्द) ने साजिद (भरतपुर) को 21-11, 21-16 से, नितिन (जोधपुर) ने परीक्षित (सिरोही) को 22-24, 21-12, 21-16 से, साहिल (भीलवाड़ा) ने अमन (करौली) को 21-5, 21-0 से, प्रदीप (राजसमन्द) ने धनजेय (सिरोही) को 21-2, 21-5 से तथा शिशुपाल (जयपुर) ने अमनदीप (श्री गंगानगर) को 21-10, 21-10 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

आजराजस्थान चैम्पियनशिप के लिए खिताबी मैच: बैडमिन्टनप्रतियोगिता के तहत राजस्थान चैम्पियनशिप के लिए सभी मुकाबले मंगलवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर लालबाग स्थित दामोदर स्टेडियम में खेले जाएंगे। 17 वर्ष में फाइनल मैच राजसमन्द उदयपुर के बीच होगा वही 19 वर्ष में फाइनल मैच बीकानेर जयपुर प्रथम के बीच खेला जाएगा।

नाथद्वारा। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मैच खेलते खिलाड़ी।