- Hindi News
- स्कूल में सांस्कृतिक प्रतियोगिता, खेल सप्ताह शुरू
स्कूल में सांस्कृतिक प्रतियोगिता, खेल सप्ताह शुरू
नाथद्वारा| श्रीजीपब्लिक स्कूल में सोमवार को सांस्कृतिक खेल सप्ताह शुरू हुआ। इसके तहत 22 सितम्बर से 29 सितम्बर तक विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह के प्रथम दिवस प्रधानाचार्य हरिदास पारिख द्वारा कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत की गई। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों की समूह नृत्य एवं समूह गीत प्रतियोगिता हुई। कक्षा 9 से 10 वीं तक के लिए जी के क्विज प्रतियोगिता में अभिषेक पालीवाल ग्रुप प्रथम एवं मानस शर्मा ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा। कक्षा 11 से 12 वर्ग में सौरभ माहेश्वरी ग्रुप प्रथम एवं गौरव जोशी ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा। समूह गीत प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में विशाल कुमावत ग्रुप प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर युवांग व्यास एण्ड फाल्गुनी ग्रुप रहा। कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के विभिन्न ग्रुपों की खेल प्रतियोगिताओं में प्राइमरी ग्रुप में 50 मीटर रेस छात्र वर्ग में गणेश लाल गुर्जर प्रथम तथा देवी लाल द्वितीय रहे। इसी प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में श्रेया लोढा प्रथम तथा कल्पना मेघवाल द्वितीय रहे। कक्षा नर्सरी से एचकेजी वर्ग की 25 मीटर रेस छात्र वर्ग में शुभम गाडरी प्रथम एवं अमित पंड्या द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में कृष्णा कुवंर प्रथम एवं भाविका मेघवाल द्वितीय रही। जम्प रेस कक्षा नर्सरी से एचकेजी वर्ग के छात्र वर्ग में प्रथम हितेश सिंह राजपुरोहित प्रथम एवं नवनीत सिंह द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में भाविका श्रीमाली प्रथम एवं माही कुवंर चौहान द्वितीय रहे। संयोजन मनीष व्यास, शारीरिक शिक्षक जुगल किशोर माली, टीकम सिंह सोलंकी, हेमन्त श्रीमाली द्वारा किया गया।