मानवाधिकार जागरूकता सप्ताह मनाया
नाथद्वारा| राजकीयमाध्यमिक विद्यालय झालों की मदार में मानवाधिकार जागरूकता सप्ताह मनाया गया। छात्र छात्राओं को मानवाधिकारों की जानकारी दी गई संस्था प्रधान जया परमार की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को मानवाधिकार की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक सोहनलाल खटीक, भोलाराम रेगर, कपिल कुमार, महेंद्र जाट, देवीलाल आदि उपस्थित थे। संचालन शारीरिक शिक्षक लेहरसिंह झाला ने किया।