एमडी स्कूल के प्रिंसीपल को जेल
राजसमंद| एमड़ीस्कूल के गिरफ्तार प्रधानाचार्य को शुक्रवार को नाथद्वारा अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कांकरोली में कालिंदी विहार निवासी राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल एमड़ी के प्रधानाचार्य हंसराज गिरी गोस्वामी पुत्र मगनीराम गोस्वामी रिमांड पर चल रहे हैं।
रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार काे पेश गया था। गौरतलब है कि आरोपी ने राजसमंद कोष कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार संत, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अनिल कुमार पानेरी तथा राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल राजसमंद के कार्यवाहक प्रधानाचार्य भंवरलाल श्रीमाली के फर्जी हस्ताक्षर कर अपने पक्ष में जांच कर पत्र निदेशालय को भेज दिया था।