पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवार की मौत, डॉक्टर को दिखाने उदयपुर जा रहा था

बाइक सवार की मौत, डॉक्टर को दिखाने उदयपुर जा रहा था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा| शहरके पास हाइवे पर लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को दो हादस हुए। ट्रक की टक्कर से एक जने की मौत हो गई, वह दवा लेने, डॉक्टर से चेकअप कराने के लिए साथी के साथ उदयपुर जा रहा था। दूसरे हादसे में एक महिला घायल हो गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बुधवार को घाटे में ट्रक पलटने से नेशनल हाइवे 8 पर सात घंटे तक जाम लग गया था। गुरुवार को भी घाटे में ट्रक दो वाहनों से टकरा गया फिर जाम लगा रहा।

पुलिस के अनुसार गुंजोल चौराहे पर मोटरसाइकिल ट्रक की टक्कर से कोशीथल, सारडा भीलवाड़ा निवासी भंवरसिंह (50) पुत्र पृथ्वीसिंह की मौत हो गई। भंवरसिंह उदयपुर में दवा लेने डॉक्टर से चेकअप करवाने मित्र संमुदर सिंह के साथ भीलवाड़ा से उदयपुर मोटरसाइकिल पर जा रहा था। गुंजोल चौराहे पर पीछे से आते ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल चला रहे भंवरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। साथी संमुदरसिंह को मामूली चोट आई। दूसरा हादसा हाइवे पर दोपहर को सिंहाड़ तालाब के सामने हुआ। दो बसों की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि स्कूल बस में बैठे छात्रों में से किसी को चोट नहीं लगी। पुलिस के अनुसार श्रीजी पब्लिक स्कूल की बस लाल बाग की ओर से रही थी। कांकरोली जा रही मिनी प्राइवेट बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर में मिनी बस में बैठी महिला छगन कुंवर (70) प|ी प्रेमसिंह निवासी सांगठ कुंभलगढ़ घायल हो गई। घायल को नगर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हाईवे पर लगातार तीसरे दिन हादसा हुआ है। फोरलेन काम के चलते बडारडा से राबचा तक का क्षेत्र डेंजर जोन बन गया है। आए दिन होने वाले सड़क हादसों से लोगों में भय हो गया है। यातायात डायवर्ट करने के प्रशासन के वादे भी नाकाम साबित हो रहे हैं। भारी वाहन हाइवे पर चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार को शहर के पास बाइपास घाटे पर ट्रक पलटने से 7 घंटे तक यातायात बाधित रहा था। गुरुवार को ट्रक के ब्रेक फेल होने से कार ट्रेलर से टक्कर हुई थी।

आए दिन हो रहे हादसे