पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 44 यूनिट रक्तदान

शिविर में 44 यूनिट रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा| शहरके राजकीय सेठ मथुरादास बिनानी महाविद्यालय में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब आरके राजकीय चिकित्सालय के सहयोग से किया गया था। शिविर का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रेम ओसवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शिविर में 44 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना रेड रिबन क्लब के प्रभारी डॉ प्रीति भट्ट डॉ रामसिंह भाटी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें चिकित्सा टीम के डॉ. सुनीता महात्मा एवं रेडक्रॉस सोसायटी के बृजलाल कुमावत ने भी अपना योगदान दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष जय पुरोहित ने बताया कि रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र,स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।