पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग शिक्षा को विद्यालयी पाठ्यक्रम से जोड़ने की मांग

योग शिक्षा को विद्यालयी पाठ्यक्रम से जोड़ने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा|21 जूनको अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित होने पर शहर के कई लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस ऐेतिहासिक पहल का स्वागत करते हुए योग शिक्षा को विद्यालयी पाठ्यक्रम सेे जोड़ने की मांग की है। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ संस्कृत शिक्षा के प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह रावल ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए योग क्रियाओं को विद्यालयी पाठ्यक्रम से जोड़ने की मांग की है। रावल ने कहा कि योग के माध्यम से केवल स्वस्थ रहा जा सकता है बल्कि कई रोगों से सहज ही छुटकारा भी मिल जाता हैं। वर्तमान की पर्यावरण जन्य समस्याओं से त्रस्त पुरुष महिला तथा बालक बालिकाएं सभी योग क्रियाओं के माध्यम से सुखी जीवन बिता सकने में सक्षम होंगे।