- Hindi News
- तीन महीने में नहीं बना नाला, कियोस्क संचालक परेशान
तीन महीने में नहीं बना नाला, कियोस्क संचालक परेशान
नाथद्वारा|शहर केकुम्हारवाड़ा सिंधी कॉलोनी में नाले का निर्माण धीमी गति में चलने से कियोस्क संचालकों को परेशान होना पड़ रहा है। सितंबर में नाला ढह जाने से नपा ने कियोस्क हटवा दिए थे।
तीन महीने गुजरने के बावजूद नाले का निर्माण नहीं होने से कियोस्क संचालकों को आर्थिक परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। कियोस्क संचालक कांतिलाल पालीवाल ने बताया कि नाले पर 3 कियोस्क बनाए गए थे। सितंबर की शुरुआत में नाला ढहने पर कियोस्क को नपा द्वारा हटवा दिया गया था। तब नपा द्वारा कियोस्क संचालकों को नाले की मरम्मत कर कियोस्क वापस बनवा देने की बात कही थी। 3 महीने होने के बावजूद नाले का निर्माण नहीं किया गया है। इससे तीनों कियोस्क संचालकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कियोस्क संचालकों ने नपा से नाला निर्माण कियोस्क पुन: बनवाने की मांग की है।
^नालेका निर्माण शीघ्र ही करवा दिया जाएगा। कियोस्क संबंधी पत्रावली देखेंगे। लालजीमीणा, अध्यक्ष,नगरपालिका नाथद्वारा