- Hindi News
- फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
फ्रेशर पार्टी में विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
नाथद्वारा| नाथद्वाराइन्स्टीट्यूट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बीसीए, बीएससी, बीकॉम, बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी फ्यूजन नाइट-2014 में रंगारंग प्रस्तुतियां दी। फ्रेशर पार्टी की शुरुआत प्रथम वर्ष की छात्रा रक्षिता, जया ने गणेश वंदना के साथ की। पार्टी में प्रथम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी। रितेश जोशी के डांस पर विद्यार्थी झूमने लगे। काजल जूनीवाल, रक्षिता शर्मा, अमनदीप जांगिड़, गौरव गहलोत, हितार्थ सांचीहर, परिधि परमार, महेश पालीवाल, दीपक जोशी, हर्षा इशवाह, महेन्द्रपाल सिंह, भावेश टेलर ने विभिन्न गानों पर प्रस्तुतियां दी। एसके थ्री ग्रुप हर्षा एंड ग्रुप ने ग्रुप डांस पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। अदनान शेख, नरेश पालीवाल, दीपक पालीवाल, जया पालीवाल ने डांस से कार्यक्रम में समां बांध दिया। मनोज एंड दीपक, नरेश एंड रितेश के ग्रुप डांस पर स्टूडेंट थिरकने लगे। कार्यक्रम में नाथद्वारा ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के निदेशक दीपेश पारीख, प्राचार्य प्रोफेसर पंकज दलाल, प्राचार्य डॉ. डीसी उपाध्याय, प्राचार्य डॉ. राघवेन्द्र सिंह भदोरिया, संस्थान के पीआरओ धर्मेश पालीवाल सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।
गुर्जरमिस्टर, कुशवाह मिस फ्रेशर: बीसीएके नीलेश गुर्जर को मिस्टर फ्रेशर हर्षा कुशवाह को मिस फ्रेशर चुनाव गया। बीकॉम के करदम पालीवाल को मिस्टर फ्रेशर, रक्षिता शर्मा को मिस फ्रेशर चुना गया। सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
नाथद्वारा। फ्रेशर पार्टी में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। फोटो: भास्कर