हज यात्रियों को विदाई
नाथद्वारा|शहर सेहज पर जाने वाले दंपती को मुस्लिम समुदाय सहित अन्य समाज के लोगों ने जुलूस के साथ विदाई दी। नगर के कादर भाई मेवाफरोश उनकी प|ी जैतून बाई हजयात्रा के लिए रवाना हुए। बैंड बाजों के साथ जुलूस निकाला गया। उनके निवास नया मोहल्ला से प्रारंभ होकर जुलूस बाजार से होते हुए गरीब नवाज कॉलोनी पहुंचा। इस दौरान अशरफ मेवाफरोश, कालू मेवाफरोश, शफी मोहम्मद छीपा, शाहिद छीपा उपस्थित थे।