- Hindi News
- नाथद्वारा घाटे में ट्रक पलटा, सात घंटे जाम
नाथद्वारा घाटे में ट्रक पलटा, सात घंटे जाम
हादसा : वाहनों की तीन किमी लंबी कतार लगी, स्कूली विद्यार्थियों को भी हुई परेशानी
एक महीने पहले भी हुआ था हादसा
गत11 नवंबर को बाइपास घाटे पर हाइड्रो क्रेन के ब्रेक फेल होने से 1 की मौत 5 घायल हो गए थे। तक भी काम चलने तक यातायात को डायवर्ट किया था। कुछ दिन गुंजोल चौराहा से तथा बाद में कांकरोली बाइपास से यातायात को दूसरे रास्ते भेजा जाता रहा।
हाइवे पर इन दिनों फोरलेन का काम चल रहा है। बाइपास घाटे पर एलिवेटेड ब्रिज बन रहा है। ब्रिज के लिए पिलर खड़े हो रहे हैं। बडे़-बडे़ गड्ढे खोद रखे हैं। इस कारण सड़क संकरी हो गई है। दोनों तरफ के यातायात को चलाया जा रहा है। जहां हादसा हुआ वहां ढलान विकट मोड़ है। मोड पर मुडऩे के दौरान गति पर नियंत्रण नहीं रहने से ट्रक पलट गया।
मोड़ ढलान से हुआ हादसा
हाइवे जाम होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। बच्चे स्कूल जाने के लिए घर के बाहर स्टैंड पर बैठे रहे। लेकिन हाइवे पर जाम होने से स्कूल बसें उन्हें लेने के लिए नहीं पहुंच पाई। शहर के सीबीए, व्यास, सेन्ट मीरा, विद्यानिकेतन, श्रीजी पब्लिक स्कूल, आलोक स्कूल सहित अन्य स्कूलों कॉलेजों की बसें जाम में फसी रही। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों को दुपहिया वाहनों पर स्कूल छोड़ना पड़ा। अधिकांश विद्यार्थियों को छुट्टी मनानी पड़ी। कॉलेज स्कूल जाने वाले विद्यार्थी काफी देर तक सड़क पर बैठे रहे।
अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल छोड़ा
नाथद्वारा। हादसे के बाद नाथद्वारा घाटे में पलटा ट्रक।
नाथद्वारा.(राजसमंद) नाथद्वारा घाटे पर ट्रक पलटने से नेशनल हाइवे पर मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक सात घंटे वाहनों की कतार रही।
भास्कर न्यूज | नाथद्वारा
नेशनलहाइवे आठ पर बुधवार तड़के शहर के पास बाइपास घाटे में अनियंत्रित ट्रक पलटने से हाइवे पर सात घंटे तक जाम लगा रहा। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इसे हाइवे से हटाने तक जाम लगने से लोगों को परेशान होना पड़ा।
उदयपुर की तरफ से आता गुजरात पासिंग का एक ट्रक बुधवार तड़के चार बजे बाइपास घाटे में शनि महाराज मंदिर के पास विकट मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में लोहे की एंगल भरी हुई थी। हादसे के बाद एंगल रोड पर बिखर गई। हादसे के बाद ड्राइवर खलासी भाग गए। हादसे में जनहानि नहीं हुई। ट्रक के हाइवे के बीचों-बीच पलटने से दोनों तरफ से मार्ग अवरुद्ध