- Hindi News
- सनाढ्य समाज का परिचय सम्मेलन 25 को उदयपुर में
सनाढ्य समाज का परिचय सम्मेलन 25 को उदयपुर में
नाथद्वारा| सनाढ्यसमाज, आदि गौड़ ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन 25 दिसंबर को उदयपुर में रखा गया है। संयोजक डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को उदयपुर स्थित निम्बार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में होने वाला सम्मेलन सुबह 8 बजे शुरू होगा। इसमें उदयपुर, नाथद्वारा, कांकरोली, चित्तौड़, भीलवाड़ा, कोटा के प्रतिनिधि भाग लेंगे। शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में नाथद्वारा सनाढ्य समाज के दो पार्षदों का सम्मान भी किया जाएगा।