धांयला में रात्रि चौपाल 11 को
राजसमन्द| ग्रामीणोंकी समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को नाथद्वारा क्षेत्र के धांयला गांव में रात्रि चौपाल लगेगी। कलेक्टर कैलाशचन्द वर्मा समस्याएं सुनेंगे। चौपाल में समस्याओं के निदान के लिए हाथों-हाथ आवेदन लिए जाएंगे। कलेक्टर संबंधित अधिकारियों को उनका समाधान कराएंगे। चौपाल में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। रात्रि चौपाल शाम 7 बजे शुरू होगी।