पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीएसपी में जिले 39 गांव जोड़ने से हर्ष, वंचित गांवों को भी जोड़ने की मांग

टीएसपी में जिले 39 गांव जोड़ने से हर्ष, वंचित गांवों को भी जोड़ने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगराविकास मंच की बैठक में राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया द्वारा जनजाति उपयोजना (टीएसपी) में उदयपुर संभाग के वंचित जिले राजसमंद चित्तौडगढ़ के कुछ क्षेत्र को जोड़ने पर हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही वंचित गांव को जोड़ने के लिए मांग की और इसके लिए प्रयास जारी रखने पर चर्चा की। मंच अध्यक्ष जसवंत सिंह मण्डावर के नेतृत्व में आशापुरा माता मंदिर पर आयोजित बैठक में हर्ष व्यक्त किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मंच अध्यक्ष जसवन्त सिंह मण्डावर ने कहा कि अपने हक की लड़ाई का अभियान निरन्तर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राजसंमद जिले के भीम, देवगढ़, चारभुजा, आमेट के साथ मगरा क्षेत्र के अधीन आने वाले अजमेर जिले के ब्यावर, टाडगढ़, जवाजा क्षेत्र, पाली जिले का रायपुर, सोजत मारवाड़ जं. क्षेत्र, भीलवाड़ा का करेडा, बदनोर आसींद क्षेत्र को जोड़ने की मांग की। बताया कि यह क्षेत्र अरावली पहाड़ी शृंखला में स्थित है जहां अधिकतर क्षेत्र वन क्षेत्र, पथरिला अनुपजाऊ है। क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। बताया गया कि सरकारी नौकरी में भी इस क्षेत्र के लोग कम ही हैं। वर्तमान सरकारी भर्तियों में नाम मात्र के अभियार्थी चयनित हो पा रहे हैं। नौकरियों क्षेत्र में विषमता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

बैठकमें ब्यावर, पाली, भीलवाड़ा उदयपुर के प्रतिनिधि भी शामिल

बैठकसंयोजक दुर्गाप्रसाद सिंघानिया, उपाध्यक्ष एडवोकेट घनश्याम सिंह, मंत्री रमेश प्रजापत, संयुक्त सचिव संजय चावला, उदयपुर संभागीय प्रभारी लक्षमण सिंह खोखावत, अजमेर संभागीय प्रभारी ब्रजपाल सिंह कांलिजर, ब्यावर प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नरबदखेड़ा, भीम प्रभारी दिलावर सिंह रावत, देवगढ़ प्रभारी चन्द्रजीत सिंह सांगावास, महासचिव मदन सिंह उण्डावसन, नाथद्वारा प्रभारी भवानी सिंह झाला, रेल मगरा प्रभारी मंगल सिंह बगडी, प्रवक्ता भूपेन्द्र सिंह, टाडगढ़ सोजत प्रभारी सुमेर सिंह मेवडा, पाली प्रभारी सुरेन्द्र सिंह धामावत, रायपुर प्रभारी पूनम सिंह राजपूरोहित, मीडिया प्रभारी हेमंत साहू, महिला संयोजक प्यारी रावत, महिला प्रभारी ममता रावत, गोपाल जोशी, मिठूसिंह छापली, प्रवीण कुमार बंजारा, प्रकाश चन्द्र गमेती, फिरोजखान, हीरा लाल भाट, शंकरलाल रेगर, तेजराज लक्षकार सहित मगरा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन प्रवक्ता भूपेन्द्र सिंह टाडगढ़ ने किया।