पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार की रक्षा की दिलाई शपथ

मानवाधिकार की रक्षा की दिलाई शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीम| उपखण्डअधिकारी कार्यालय के बाहर सुबह 11 बजे अन्तरर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में पचास से अधिक लोगों को उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र कुमार जैन ने अन्तरर्राष्ट्रीय संधियों एवं अधिकारों की शपथ दिलाई। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव कुमार टेलर, तहसीलदार हरिसिंह शेखावत, नायब तहसीलदार महेशदत्त शर्मा, एडवोकेट इन्द्रजीत खत्री, नन्दकिशोरसिंह, अशोकसिंह, हरीश तिवारी, हेमेन्द्रसिंह, बलवीरसिंह, दिलीप कुमार उपस्थित थे।

नाथद्वारा|मंदिरमंडल कार्यालय में बुधवार को मानव अधिकार के प्रति जगरूकता को लेकर मानव अधिकारों के प्रति शपथ दिलाई गई। मंदिर मण्डल के मुख्य निष्पादन अधिकारी जगदीशकुमार पुरोहित ने मंदिर मण्डल के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा श्रीनाथ गार्ड के जवानों को भारत के संविधान द्वारा प्रदत अधिकारों के प्रति शपथ दिलाते हुए इन्हें निभाने का आह्वान किया।