नंदसमंद 6, बाघेरी पर 10 इंच की चादर
नंदसमंद 6, बाघेरी पर 10 इंच की चादर
नाथद्वारा|जिलेके सबसे बड़े बांध नंदसमंद में बाघेरी नाका से सोमवार को भी पानी की आवक जारी रही। बांध के टांटोल साइड के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। बांध पर 6 इंच की चादर चल रही है। बाघेरी का नाका पर 10 इंच की चादर चल रही है। राजसमंद झील को भरने वाली खारी फीडर के 2 फीट गेट खोल रखे हैं। उल्लेखनीय है, कि नंदसमंद बांध गत गुरुवार रात को छलक गया था।
देलवाड़ामें आधा घंटा तेज बारिश
देलवाड़ा|कस्बेसहित नेगडिय़ा, घोड़ाघाटी, मजेरा, कालीवास सहित क्षेत्र में सोमवार को अच्छी बारिश हुई। इसके चलते नदी-नालों में पानी की आवक तेज हे गई। कस्बे में तेज बारिश से पालेरा तालाब में पहाड़ों से पानी से उतर कर इन्दिरा कॉलोनी से होकर तालाब में पहुंचने लगा। इससे देलवाड़ा तालाब में पानी की आवक तेज हो गई।
सोसायटीकी साधारण सभा 26 को
राजसमंद|राजस्थानमेडिकेयर रिलीफ सोसायटी राजसमंद की साधारण सभा की बैठक 26 सितम्बर दोपहर तीन बजे कलेक्टर कैलाशचन्द वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। यह जानकारी सदस्य सचिव एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने दी।
पेंशनर्सने बताई भवन की जरूरत
राजसमंद|राजस्थानपेंशनर समाज ने प्रांतीय निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष कल्याण विजयवर्गीय के नेतृत्व में 25 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सोमवार को एडीएम गोविंद सिंह राणावत को दिया। ज्ञापन के अनुसार जिला मुख्यालय उपखंड मुख्यालय पर पेंशन भवन बनवाने, मेडिकल डायरी में उपखंड अधिकारी को 50 हजार तक की मेडिकल राशि की वृद्धि करने का अधिकार देने, न्यूनतम पेंशन 3500 रुपए प्रतिमाह करने, रोडवेज में स्मार्ट कार्ड की बाध्यता समाप्त करने, गंभीर रोगों के मामले में पैकेज राशि बढ़ाने, अनुमोदित अस्पतालों की दरों को नियमित करने, राज्य के बाहर के अस्पतालों में रेफर कराने की बाध्यता समाप्त करने की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महेंद्र कोठारी, जगदीश स्वर्णकार, गणपत धर्मावत, द्वारकेश शर्मा, मदनलाल मादरेचा सहित पेंशनर्स उपस्थित थे।
महिलामंडल तीसरे स्थान पर
राजसमंद|अखिलभारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से आयोजित 39 वां वार्षिक अधिवेशन आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में, महाश्रमणी साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा के निर्देशन में 11 12 सितंबर को दिल्ली में हुआ। शासन श्री जतनमल स्वामी, आनंद मुनि की प्रे