पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूचियों में त्रुटियों को लेकर ज्ञापन दिया

मतदाता सूचियों में त्रुटियों को लेकर ज्ञापन दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा| नपाचुनाव के तहत आयोग की ओर से प्रकाशित मतदाता सूचियों की त्रुटियों पर आपत्ति जताते कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र पालीवाल ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी जितेन्द्र ओझा को ज्ञापन सौंपा है।

पालीवाल ने बताया कि नगर पालिका के आगामी चुनाव के तहत आयोग ने मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया है। सूची में कई मतदाता के नाम नहीं हैं। कई के गलत वार्ड में दर्ज हैं। कई के नाम में अशुद्धियां है। इससे मतदान पर प्रभाव पड़ेगा। वार्डों के नए परिसीमन के बाद मतदाताओं के नाम सही वार्ड में दर्ज नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। पालीवाल ने ज्ञापन देकर मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि वार्ड में मतदाता सूची संशोधन के लिए वार्ड सभा रखी गई लेकिन जानकारी के अभाव में लोग वार्ड सभा में नहीं रहे हैं।