शिविर में 160 रोगियों का ऑपरेशन
नाथद्वारा। लायंसक्लब के नेत्र चिकित्सा शिविर में ऑपरेशन वाले रोगी। भास्कर
नाथद्वारा| लायंसक्लब वल्लभा की ओर से राजकीय चिकित्सालय लालबाग में चल रहे चतुर्थ नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सोमवार को समापन हुआ। शाम को 160 रोगियों के आॅपरेशन हुए।
शिविर में शनिवार को 1250 नेत्र रोगियों की जांच की गई थी। इनमें से रविवार को 160 मरीजों का आॅपरेशन हुआ। 1250 रोगियों में से 800 रोगियों की आंखों के नंबर निकाले गए। इनमें से 535 को चश्मे दिए गए। कैम्प में अहमदाबाद के डॉ. विनोद भाई पटेल दल द्वारा नेत्र रोगियों की जांच ऑपरेशन किया गया। शिविर में मोतियाबिन्द, कालापानी के ऑपरेशन किए गए। रोगियों को नि:शुल्क आवास, भोजन, दवाइयां इलाज की व्यवस्था लायंस क्लब वल्लभा द्वारा की गई। क्लब के पंकज छापरवाल ने बताया कि 12 अक्टूबर को फॉलोअप कैम्प लगाया जाएगा। रोगियों को फोलोअप शिविर में जांच कर दवाई वितरण की जाएगी।