पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 बच्चों का खो खो में राज्यस्तर पर चयन

19 बच्चों का खो-खो में राज्यस्तर पर चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खो-खो में बोरड़ा का गुड़ा स्कूल की छात्राओं ने जीता मैच

आठ छात्रों का राज्य स्तर की स्पर्धा में चयन

नाथद्वारा| स्थानीयदी क्रिएटिव ब्रेन एकेडमी उच्च माध्यमिक स्कूल (सीबीए) के 8 छात्रों का विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। संस्था के निदेशक शिवहरि शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग की 59वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन लॉन टेनिस में जिला स्तरीय चैम्पियनशिप जीतने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। शर्मा ने बताया कि 17 वर्षीय जिला बैडमिंटन टीम में राज्य स्तर पर सीबीए के मनन जैन, अर्पण सोडानी श्रेय व्यास तथा 19 वर्ष में ऋषि स्वर्णकार का चयन हुआ है। इसी प्रकार 17 वर्ष जिला लॉन टेनिस टीम में ध्रुव चौधरी, कनिष्क बागौरा खेताराम सुथार का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। साथ ही 30 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो प्रतियोगिता में स्कूल का प्रथम लोधा राज्य स्तर पर जाएगा। इस अवसर पर प्रशासिका शीतल गुर्जर ने सभी खिलाडिय़ों का स्वागत किया।

देलवाड़ा। कबड्डी खेलते छात्र। भास्कर

देलवाड़ा. कस्बेके महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पूर्व नगरपालिका राजसमंद अध्यक्ष अशोक रांका थे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र गुर्जर ने अध्यक्षता की। रोशनलाल महात्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर झण्डा फहराया। ब्लाॅक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 32 टीम करीब 300 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। सर्वप्रथम छात्राओं का उद्घाटन मैच रोडा का खदरा (केसुली), बोरडा का गुडा के मध्य खो-खो का मैच खेला गया। इसमें बोरडा का गुडा की छात्राएं विजय रही। कबड्डी में राप्रावि ठाठंवा को हराकर गाडरियावास केसूली ने जीत दर्ज की। समूह नृत्य में राप्रावि ठाणी रेबारियान डगवाडा प्रथम विशाल अआदमी उनवास द्वितीय रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में ललित सिंह, फेंसी ड्रेस में निशा कुंवर प्रथम रही। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का स्वागत केन्द्राध्यक्ष विवेक जैन ने किया। हिम्मत सिंह चौहान, शंकर सिह, कार्यालय प्रभारी कमलेश गोस्वामी, राजपाल सिंह, गणेश चौहान, घीसूलाल बोकडिया, पुरुषोत्तम खत्री, अनिल लोढ़ा, हरकलाल पामेचा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शान्ति लाल जोशी ने किया।

भास्कर न्यू