हिन्दी की विभूतियों का सम्मान
बीएन गर्ल्स कॉलेज में हिन्दी सप्ताह का आगाज
शहरके साहित्य मंडल में दो दिवसीय हिन्दी लाओ देश बचाओ कार्यक्रम में सोमवार को हिन्दी जगत के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली देश की कई विभूतियों को विविध सम्मानों से नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में त्रैमासिक पत्रिका हरसिंगार के हिन्दी लाओ देश बचाओ अंक का लोकार्पण किया गया।
सुबह 8 से 9 बजे तक के प्रथम सत्र में संस्था के अष्ट छाप कक्ष, पत्रिका कक्ष, साहित्य, प्रकाशन कक्ष सहित कक्षा-कक्षों का अवलोकन किया गया। देश भर से साहित्यकारों हिन्दी के हस्ताक्षरों ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों साहित्य प्रकाशन की सराहना की। द्वितीय सत्र में सम्पादक र|, पत्रकार प्रवर, पुरजन विशिष्टजन पुरस्कार से देश की कई विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसमें सम्पादक र| से शिलेन्द्र कुमार आगरा, भंवरसिंह राठौड़ सादड़ी पाली, देवेश कुमार त्यागी इंदौर, विजियानंद प्रयागराज, नरेन्द्र कुमार चक्रवर्ती कोटा, मोहन तिवारी भोपाल, नरेन्द्रनाथ मिश्र वाराणसी, संदीप उज्जैन, श्रीकृष्ण कासगंज, ब्रजकिशोर शर्मा उज्जैन, रामगोपाल चौधरी मथुरा, डॉ. भरत मिश्र खेतड़ी नगर, हरिवाणी कानपुर, कीर्ति श्रीवास्तव भोपाल, निलिमा टिक्कू जयपुर को विभूषित किया गया। इसी तरह पत्रकार प्रवर के तहत वरुणेन्द्र कथुरिया दिल्ली, चन्द्रप्रताप सिंह सिकरवार मथुरा, मुकेश जोशी उज्जैन, बृजेन्द्र रेही नई दिल्ली को सम्मानित किया गया। नाथद्वारा के रघुनाथ गिरि गोस्वामी, मोहनलाल शर्मा, प्रभुलाल कटारिया, लक्ष्मीकांत जोशी, नंदलाल भूतड़ा, मांगीलाल पुरोहित, प्रमोद सनाढ्य, श्रीधर जोशी, लीलाधर शर्मा, जुगलकिशेर लखोटिया, गिरीश व्यास, प्रतीक कुमावत को नाथद्वारा र| से नवाजा गया। द्वितीय सत्र के दूसरे चरण से पंचम सत्र तक संस्था द्वारा विद्धत लोगों की स्मृतियों में भोपाल की डॉ. शुभद्रा खुराना रामपुर उत्तरप्रदेश के डॉ. किश्वर सुल्ताना, कानपुर के रामकृष्ण शर्मा, आकोला राजस्थान के राजकुमार जैन राजन, सांगरिया राजस्थान के गोविंद शर्मा, मुंबई की प्रोफेसर ललिता बी. जोगड़, भरतपुर के डॉ. दाउदयाल गुप्ता दयाल, जयपुर के डॉ. अमरसिंह राठौड़, कोटा के डॉ. औंकारनाथ चतुर्वेदी, इलाहाबाद के प्रोफेसर नित्यानंद पांडेय नई दिल्ली के डॉ. ओमप्रकाश शर्मा प्रकाश को विभिन्न अलंकारों से अलंकृत किया गया। इसी प्रकार चंडीगढ़ के डॉ. अमर सिंह