- Hindi News
- इंजीनियर स्टूडेंट्स को सकारात्मक सोच से कार्य करने की सीख दी
इंजीनियर स्टूडेंट्स को सकारात्मक सोच से कार्य करने की सीख दी
श्रीनाथजीइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में सोमवार को इंजीनियर्स डे भारत र| सर मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया जन्म दिवस मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड के सेवानिवृत चीफ इंजीनियर दुर्गा शंकर त्रिवेदी थे। प्रारंभ में कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की छात्रा अनुष्का उप्रेती ने भारत र| डॉ. मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया की जीवनी पर प्रकाश डाला। दुर्गा शंकर त्रिवेदी ने इंजीनियर्स के योगदान को बताते हुए विद्यार्थियों एवं इंजीनियरिंग प्राध्यापकों से विश्वेश्वरैया की तरह कार्य कर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए आह्वान किया। डॉ. वीपी मेहरा ने कहा कि इंजीनियर्स को ईमानदारी अपने कार्य के प्रति सकारात्मक सोच से कार्य करना चाहिए, इससे देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। इंजीनियर्स को अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहना चाहिए। संस्थान के प्रबंध निदेशक अशोक पारीख ने तकनीकी क्षेत्र में नए आइडिया लेकर कार्य करने को कहा। प्राचार्य डॉ. प्रताप सिंह ने विचार रखे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा जुगाड़ टेक्नोलॉजी के माध्यम से बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स का वीडियो दिखाया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर डॉ. दिव्या भटनागर सहित संस्थान के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
नाथद्वारा . श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट में इंजीनियरर्स डे पर मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि। भास्कर