पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर पालिका चुनाव पर नगर कांग्रेस की बैठक

नगर पालिका चुनाव पर नगर कांग्रेस की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रसंघ चुनावों में विजयी एनएसयूआई के प्रत्याशी का सम्मान करते नगर कांग्रेस के पदाधिकारी।

भास्कर न्यूज|नाथद्वारा

शहरके गोविंद चौक स्थित कार्यालय में नगर कांग्रेस की बैठक नगराध्यक्ष घनश्याम सनाढ्य के सान्निध्य में हुई। नगर महामंत्री महेन्द्र सिंह गौरवा ने बताया कि आगामी नगर पालिका चुनाव में टिकट वितरण पर चर्चा की, वार्डों की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने संशोधन के लिए जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से वार्ड में वंचित मतदाताओं के नाम जुड़वाने सूची अवलोकन सहित चुनाव के लिए तैयार होने को कहा। बैठक में एसएमबी कॉलेज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान किया गया। इस दौरान रमेश मेघदूत, रमेश जैन, प्रमोद गुर्जर, हरिदत्त व्यास, बादल दवे, मनीष राठी, श्रेणिक जैन, शांतिलाल यादव सहित पार्षद कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में शहर के कवि गिरिश विद्रोही को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई।