तीन मरीज स्वाइन फ्लू पॉजीटिव, एक की मौत
राजसमंद |चिकित्सा एवंस्वास्थ्य विभाग को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव के तीन और मरीज मिले हैं। अब तक 29 रोगियों में पुष्टि हो चुकी है। एमबी हॉस्पिटल में मंगलवार रात रेलमगरा निवासी बाबूराम सालवी (42) की मौत हो गई थी। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. इकरामुद्दीन चुड़ीघर ने बताया कि लालबाग नाथद्वारा की चौबीस साल की युवती में पुष्टि पर उसे उदयपुर रेफर कर दिया है। वह बुधवार को नाथद्वारा अस्पताल गई। यहां पर उसके स्वाब में पॉजिटिव होने का पता चला। झीलवाड़ा निवासी 70 साल की वृद्धा तथा राजनगर रजा कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय युवक में पॉजिटिव आया है। इनका आरके अस्पताल में स्वाब लिया गया था, जहां उनके स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने का पता चला है। रोगियों के परिजनों को टेमीफ्लू की गोली दी गई। आसपास के घरों का सर्वे भी किया गया है। उधर आरके अस्पताल के डॉ. एचसी सोनी ने बताया कि अस्पताल में बुधवार को पांच जनों का स्वाब लिया गया। स्वाब को जांच के लिए उदयपुर भेज दिया है। विभाग की ओर से बुधवार को भी 176 टीमों ने 5 हजार 189 घरों का सर्वे किया है। इसमें कैटेगरी के 923 मरीज मिले हैं, उन्हें दवाई दी गई है। कुंवारिया पीएचसी के प्रभारी डॉ. राजकुमार खोलिया ने बताया कि बिनोल में सर्वे में 37 जनों को सर्दी जुकाम की दवाई पिलाई गई।