स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पिलाया काढा
भास्कर टीम | राजसमंद | आयुर्वेदविभाग द्वारा स्वाइन फ्लू के प्रकोप से बचाव के लिए बुधवार को जिलेभर में शिविरों में 38 हजार 40 लोगों ने काढ़ा पिया।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ रामानन्द दाधीच ने बताया कि आर. के. परिसर स्थित आयुर्वेद औषधालय कांकरोली में डॉ महेश दाधीच एवं डॉ सुरेंद्र वशिष्ठ के नेतृत्व में 350 लोगों ने काढा पिया। इसके साथ ही ऑरेन्ज काउन्टी स्कूल, सेंट पॉल स्कूल, सुभाष पब्लिक स्कूल एवं आलोक स्कूल के 500 छात्र-छात्राओं को डॉ प्रद्युम्न कुमार राजोरा, डॉ परमेश्वर लाल आचार्य एवं दिलीप शर्मा के नेतृत्व में काढा पिलाया गया। इसी प्रकार पंचायत समिति देवगढ़ में 4 हजार 600, भीम में 2 हजार 956, खमनोर में 17 हजार 102, कुंभलगढ़ में 15 हजार 965 एवं रेलमगरा में 2 हजार 52 लोगों ने काढा पिया।
महर्षि दधीचि युवक परिषद आयुर्वेद विभाग की ओर से बुधवार को 3 हजार 500 लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया।
परिषद अध्यक्ष दीपक आचार्य ने बताया कि काढ़ा आरके अस्पताल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विद्यालयों में पिलाया गया। काढ़ा करीब 3 हजार 500 लोगों को पिलाया गया।
देवगढ़| भारतविकास परिषद एवं आयुर्वेदिक विभाग की ओर से काढ़ा पिलाया गया। करीब 5500 व्यक्तियों को काढा पिलाया गया। काढ़ा मारु दरवाजा अन्दर आयुर्वेदिक चिकित्सालय के बाहर पिलाया गया। इस अवसर पर डॉ. जेनेन्द्र महात्मा, डॉ गिरी, भारत विकास परिषद के प्रकाश डागा, बसन्तीलाल आच्छा, हरीश पोखरना, राजेश कंसारा, राकेश शर्मा, नरेन्द्र सोनी आदि मौजूद थे।
नाथद्वारा. राजकीयआयुर्वेद अस्पताल, गांधी रोड व्यापार तथा लॉयन्स क्लब वल्लभा के संयुक्त तत्वावधान में लोगों को नि:शुल्क काढ़ा पिलाया गया। लॉयंस क्लब वल्लभा के जोन मैनेजर कोमल पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में 5732 लोगों को काढा पिलाया गया तथा गुरुवार को सुबह 9.30 बजे से 1 बजे तक काढ़ा पिलाया जाएगा। इस अवसर पर आयुर्वेद स्टॉफ, व्यापार मंडल के कोमलकांत कनेरिया, दीपक पालीवाल, मुकेश खण्डेवाल, क्लब के अध्यक्ष विजेश सिसोदिया, उपाध्यक्ष गिरीश कोठारी, मंजुल शर्मा, कोमल पालीवाल, पंकज छापरवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर, वल्लभ दर्शन सोसाइटी फॉर मेडिकल साईंसेंस उपली ओडन की ओर से आयुर्वेद चिकित्सालय के तत्वावधान में उपली ओडन में काढा पिलाया गया। इस दौरान संस्था प्रबंध निदेशक अशोक पारिख उपस्थित थे।
कुंवारिया. मूंदड़ोंके मंदिर के पास बुधवार को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। काढ़ा भारत विकास परिषद महाश्रमण मोटर्स की ओर से पिलाया गया।
कुरज.कस्बेके ब्रिलियन्ट पब्लिक स्कूल में स्वाइन फ्लू के चलते व्याप्त भय को दूर करने के छात्र-छात्राओं में जागरूकता के लिये स्वाइन फ्लू पर कार्यशाला आयोजित की गई जिसमे चिकित्सा अधिकारी प्रभारी कुरज डॉ0 अजीत सिंह ने छात्रों, शिक्षकों अभिभावकों को स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी दी। बचाव उपचार के तरीके बताए तथा बच्चों की जिज्ञासा जैसे स्वाइन फ्लू कैसे होता है कैसे फैलता है ωशुरुआत कहां से हुई तथा इसके लक्षण क्या -क्या होते है जैसे प्रश्नों के उत्तर देकर जिज्ञासा शान्त की। इस अवसर पर संस्था प्रधान सुनील शर्मा ,कामना शर्मा, ऋतु गुप्ता ,बसंत कुंवर शाहिदा बानू उपस्थित थे।
कुंभलगढ़ .केलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्कूली छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक।