पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख, उप प्रमुख ने संभाला पदभार, विकास का संकल्प

जिला प्रमुख, उप प्रमुख ने संभाला पदभार, विकास का संकल्प

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोही.ग्राम पंचायतभावा में सरपंच प्रहलादसिंंह चारण उपसरपंच जगदीशचन्द्र गुर्जर ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर प्रधान रीना कुमावत, उप प्रधान, वार्डपंच उपस्थित थे।

कुंभलगढ़.केलवाड़ापंचायत में सरपंच ने पदभार ग्रहण किया। पंचायत में रोड, बिजली सफाई को प्राथमिकता से करवाने, बंद रोड लाइटों को सात दिन में ठीक करने के निर्देश दिए। सचिव संतोष कुमार ने सरपंच सभी वार्डपंचों का स्वागत किया। मजेरा में सरपंच रामेश्वर मेघवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद पंचायत को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हुए सभी वार्डपंचों को अपने-अपने वार्डों की जिम्मेदारी दी। उपसरपंच फतहलाल हिंगड़, वार्डपंच उपस्थित थे।

रेलमगरा.ग्रामपंचायत पनोतिया में सरपंच रेखा सामर ने पूर्व सरपंच भूरालाल से पद ग्रहण किया। पीपली डोडियान में सरपंच प्रेमलता अहीर को पूर्व सरपंच ने कार्यभार सौंपा। सचिव प्रकाश सिंह ने स्वागत किया। धनेरियागढ़ में दिलीप कुमार मंडोवरा ने, कोटड़ी में सरपंच रेखा जाट, जीतावास में सरपंच देवीलाल प्रजापत ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपसरपंच, वार्डपंच उपस्थित थे। सचिव कैलाश शर्मा ने स्वागत किया। सादड़ी में मंजूदेवी आर्य ने पदभार ग्रहण किया। सचिव मुकेश कुमार सेन ने स्वागत किया। ओड़ा में सरपंच चन्द्रवीरसिंह ने पदभार ग्रहण किया। सचिव आशा भारती ने स्वागत किया। सांसेरा में सरपंच रामेश्वरलाल कुम्हार ने पदभार ग्रहण किया। कुंडिया में बद्रीलाल जाट ने पदभार ग्रहण किया।

देवगढ़.कालागुमानग्राम पंचायत की सरपंच कंकूदेवी ने पूर्व सरपंच नवलीदेवी से कार्यभार ग्रहण किया।

जिले की खबरें पेज 10 पर भी

राजसमंद। नवनिर्वाचितजिला प्रमुख प्रवेश कुमार को पीएचईडी मंत्री किरण माहेश्वरी पदभार ग्रहण करवाते हुए। भास्कर

आमेट। ग्राम पंचायत माद में सरपंच रमा कुंवर राठौड़, उप सरपंच जेैसुसिंह बल्ला, वार्ड पंचों ने शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सचिव जयप्रकाश सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

रेलमगरा . पंचायतसमिति सभागार में पदभार ग्रहण के बाद आयोजित बैठक में उपस्थित प्रधान, उप प्रधान पंचायत समिति सदस्य।

भास्कर न्यूज|राजसमंद

जिलाप्रमुख प्रवेश कुमार, उप प्रमुख सहित जिले की पंचायतों में सरपंचों ने बुधवार को मुहूर्त के अनुसार पदभार संभाला। इसके बाद उन्होंने विकास कार्य करवाने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण का संकल्प लिया। जिला परिषद कार्यालय में सुबह सवा 11 बजे जिला प्रमुख प्रवेशकुमार, उपजिला प्रमुख सफलता गुर्जर ने भी पदभार संभाला।

इस दौरान जलदाय एवं भूजल मंत्री किरण माहेश्वरी ने दोनों को कुर्सी पर बैठाया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएल स्वर्णकार ने पदभार ग्रहण के हस्ताक्षर करवाए। इस मौके पर नाथद्वारा विधायक कल्याणसिंह चौहान, भीम विधायक हरिसिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता भंवरलाल शर्मा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कुंभलगढ़। केलवाड़ा पंचायत में सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण करते सरपंच मौजूद वार्डपंच।

गजपुर| बागोटाकी सांगठ कला में सरपंच भैरुलाल जोशी, उपसरपंच नाथूसिंह ने पदभार ग्रामण किया। सचिव सुशील दशोरा ने सरपंच, उपसरपंच वार्डपंचों का स्वागत किया। ग्राम पंचायत पिपलांत्री में भी सरपंच सुरेश भील, उपसरपंच मीना कुंवर ने पदभार संभाला। ग्राम पंचायत मुंडोल में सरपंच लीना पालीवाल, उपसरपंच प्रेमसिंह ने मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया।

भीम|पंचायत समितिकार्यालय में बुधवार सुबह सवा नौ बजे प्रधान नरेंद्र बागड़ी ने पदभार ग्रहण किया। पंचायत समिति के बाहर समारोह में विधायक हरिसिंह रावत ने कहा कि भीम-देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा में विश्वास किया है, इसे ऋणी बनकर चुकाना है। जनता का कर्ज हमें गांव-ढाणी में विकास कर चुकाना है। समस्याओं का समाधान करना है। तब हम जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे। इस दौरान जिला प्रमुख प्रवेश कुमार ने अब भाजपा की कड़ी से कड़ी मिलना बताते हुए विकास कराने की बात कही। जनता का विश्वास भी जीतने की बात कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा ने कहा कि जनता ने हमारे ऊपर खुलकर भरोसा किया है। इस भरोसे को हम विकास, जनता की समस्या का समाधान कर जीतेंगे। सभा को अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष गनी मोहम्मद, राजसमंद कृषि मंडी चेयरमैन बालूसिंह, प्रधान नरेन्द्र बागड़ी ने भी संबोधित किया। इस दौरान विकास अधिकारी छोटूलाल मीणा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पृथ्वीसिंह कच्छावा सहित स्टाफ उपस्थित था। इस दौरान पूर्व सरपंच अमरसिंह, उपप्रधान पूरणसिंह, टोगी सरपंच जयेन्द्रसिंह, फतहसिंह, प्रवीणसिंह उपस्थित थे।

रेलमगरा.पंचायतसमिति परिसर में बुधवार को 12.15 बजे प्रधान प्रभु लाल भील उपप्रधान सुरेश जाट ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विकास अधिकारी भंवर लाल विश्नोई ने कार्यालय की तरफ से प्रधान उपप्रधान को साफा पहना कर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात पंचायत समिति सभागार परिसर में बैठक रखी गई। इसमें पंचायत समिति सदस्यों सरपंचों ने परिचय दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गोविन्द लाल सोनी, मण्डल अध्यक्ष बोथ लाल जाट, कुरज मण्डल अध्यक्ष अरुण बोहरा, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष विनोद कुमार मेहता, जीवन लाल सोनी, नरहरि देव सिंह राठौड़, विष्णुदत्त खण्डेलवाल, इकबाल हुसैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लावासरदारगढ़.कस्बेके ग्राम पंचायत कार्यालय पर बुधवार को समारोह में सरपंच गायत्री देवी जोशी ने पदभार ग्रहण किया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व शासन उप सचिव गृह (विधि) डॉ. बसन्तीलाल बाबेल विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, उप सरपंच कैलाश रेगर, गोवर्धनलाल जोशी, किशनलाल दुग्गड़, किशनलाल माली, जगदीश देशांतरी, घनश्याम सेन, त्रिलोक चंद रेगर, हस्तीमल सैनी, श्यामदास वैष्णव, गोदू उस्ताद उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता सरपंच जोशी ने की। समारोह में सभी वार्डपंच सचिव रतनसिंह राव उपस्थित थे। संयोजन दुर्गेश जोशी ने किया। इधर, ओलना खेडा़ ग्राम पंचायत में सरपंच शारदा कुमावत ने पदभार संभाला। इस अवसर पर सचिव रमेश सुथार, पूर्व सरपंच कैलाशचन्द्र सालवी, भभूतसिंह, भगवानलाल कुमावत, उदयलाल गाडरी, बद्रीलाल सालवी, मांगीलाल माली, डालचन्द कुमावत, फतहलाल, प्रेमसिंह, किशनलाल उपस्थित थे।

आमेट.ग्रामपंचायतगोवल की प्रथम बैठक बुधवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में हुई। इसमें सरपंच गणपत सिंह सहित समस्त वार्ड पंचों ने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व 5 पण्डितों द्वारा हवन, पूजन किया गया। पद ग्रहण के बाद सरपंच ने कहा कि क्षेत्र में आवश्यकतानुसार बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे।

केलवा.ग्रामपंचायत केलवा के पूर्व सरपंच को विदाई सरपंच रेखा सिंधल ने कार्यभार संभाला। वार्ड पंचों ने शपथ ली। पूर्व सरपंच दिग्विजय सिंह ने विचार रखे। उप सरपंच अम्बालाल पालीवाल सभी वार्ड पंचों उपस्थित थे। पूर्व सरपंच को उपरना ओढ़ाकर विदाई दी गई। इस अवसर पर कस्बे के रामलाल तेली, देवीलाल सिंधल, परसराम रजक, मोहनलाल टेलर, राजूभाई जोलाई सहित कई लोग उपस्थित थे।

लसानी.गांवके अटल सेवा केंद्र पर बुधवार को सरपंच लीला चौहान सहित वार्ड पंचों ने कार्यभार संभाला। सरपंच लीला चौहान सुबह सवा नौ बजे अपने समर्थकों एवं वार्ड पंचों के साथ ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर पहुंची, कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं दोलपुरा-आंजना क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य दिग्विजय सिंह चूंडावत, सचिव भगवत सिंह धाभाई, सहायक सचिव रमेश भील, चपरासी पूरण शर्मा, करण सिंह, शंकरलाल दक, दातार सिंह, खीम सिंह, जगुराम खटीक, भैरु सिंह, जीवन सिंह, शरीफ मोहम्मद, इंद्र सिंह, शाति लाल, हिम्मत सिंह, रामेश्वर गर्ग, सकुर मोहम्मद सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

सरपंच चौहान ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बताया कि प्राथमिकता बस स्टैंड एवं पांच दुकानों के पास सार्वजनिक सुविधाघर बनाने, दाता का देव एनिकट निर्माण, मजरों एवं गांवों को राजस्व गांव में लाने, सफाई, बिजली एवं पेयजल की उपलब्धता कराना रहेगी।

राजसमंद। राजसमंद पंचायत समिति की नवनिर्वाचित प्रधान रीना कुमावत जब पहली बार पदभार ग्रहण करने आईं तो पीएचईडी किरण माहेश्वरी ने माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री ने प्रधान रीना को हाथ का सहारा देकर प्रधान की कुर्सी पर बैठाया। इस मौके पर नवनिर्वाचित जिला प्रमुख प्रवेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा उपस्थित थे।