पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाटोत्सव में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान

पाटोत्सव में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा| साहित्यमंडल नाथद्वारा के दो दिवसीय पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह की शुरुआत बुधवार को संस्था के सभागार में दीप प्रज्जवलन के साथ सुबह 9 बजे हुई। संस्था के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि प्रथम दिन सुबह 9 से रात 9 बजे तक 6 सत्र हुए। कार्यक्रम में देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम के चतुर्थ सत्र में दोपहर 2 बजे बृजभाषा उपनिषद के तहत प्रस्तुतियां हुई। इसमें गुसाईं श्री विट्ठलनाथजी विषय पर प्रस्तुतियां दी गई। डाॅ. सुषमा शर्मा जयपुर, नंदगांव के रामचन्द्र गोस्वामी, भरतपुर के दाऊदयाल गुप्ता ‘दयाल’, गोवद्र्धन के देवकीनंदन कुम्हेरिया, डीग के गोपालप्रसाद मुद्गल, जयपुर के कृष्ण शर्मा, संकटमोचन धाम के कृष्ण ‘शरद’, नाथद्वारा के नगेन्द्र मेहता, भरतपुर के कृष्णचन्द्र गोस्वामी, कांकरोली के फतेहलाल गुर्जर अनोखा तथा भरतपुर के राजेन्द्रभूषण शर्मा ने गुसाईं श्रीविठ्ठलनाथजी विषय पर अपनी प्रस्तुतियां दी। प्रथम दिन के अंतिम सप्तम सत्र में अखिल भारतीय ब्रजभाषा कवि सम्मेलन हुआ। इसमें सरमथुरा के बृजेन्द्र चकोर, जयपुर के भूपेन्द्र, बलदेव के राधागोविन्द पाठक, मथुरा की सुधा अरोडा, छाता के श्याम सुन्दर अकिंचन, डीग के सुरेन्द्र शर्मा, कामवन के छुट्टन खान, कांकरोली के दुर्गाशंकर यादव, आगरा के शिवसागर शर्मा, नाथद्वारा के गिरीश विद्रोही, नाथद्वारा प्रमोद सनाढ्य, कामवन के डॉ. भगवान मकरन्द नाथद्वारा के जितेन्द्र सनाढ्य ने प्रस्तुतियां दी।

इन्हें मिला विद्यार्थी र|

कार्यक्रमके तृतीय सत्र में क्षेत्र के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं में श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी की कोमल दैया, स्वाति कुमारी कोठारी, गायत्री प्रजापत, सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय महाविद्यालय की स्वाति भाटिया, अमित सोनी, ममता अजमेरा, राजकीय कन्या महाविद्यालय की रश्मि माहेश्वरी रूचि सेन, श्रीगोविन्द राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय के पुष्करलाल सोनी, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय की कालूसिंह चूंडावत, गोवर्धन राउमावि के भरत पालीवाल, राबाउमावि की जागृति सामोता, श्रीदीपचन्द पालीवाल राउमावि के हुक्मीचन्द मेघवाल, श्रीजी पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल के अली असगर बोहरा, सेंट मीरा उमावि के अमनदेव सिंह, अंकुर उमावि के दिलीप डांगी, साहित्य-मण्डल माध्यमिक विद्यालय की हर्षिता वैरागी को विद्यार्थी र| से सम्मानित किया गया।

इन्हें ब्रजभाषा विभूषण विभूषित किया

कार्यक्रमके पंचम सत्र में साहित्य क्षेत्र के प्रख्यात विद्वानों को बृजभाषा विभूषण विभूति से नवाजा गया। इसमें फिरोजाबाद के रामस्नेहीलाल शर्मा, आगरा के सुखराम सिंह, कामवन के छज्जुराम पाराशर, मथुरा के प्रेमदत्त मिश्र, मथुरा के रमाकांत सारस्वत, वृंदावन के अशोक कुमार शर्मा, जयपुर की सीता शर्मा तथा भरतपुर के पूरण शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के षष्टम सत्र में गंगादेवी सोमानी को शतायु सम्मान से तथा पुरुषोत्तमदास विजयवर्गीय को विशिष्ट सम्मान दिया गया।

आजयह आयोजन होगा: देवपुराने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार सुबह कक्षा कक्ष का अवलोकन, समस्यापूर्ति कार्यक्रम, सम्पादक शिरोमणि, हिन्दी भाषा विभूषण, शताब्दी सम्मान तथा हरसिंगार लोकार्पण सहित कई कार्यक्रम होंगे।

इनकाे पुरजन सम्मान

कार्यक्रमके द्वितीय सत्र में पुरुषोत्तम सोमानी, सज्जनलाल दुग्गड़, सुनीता कांकरिया, रामचन्द्र आमेटा, पूरणदास वैष्णव, मदनलाल गिरनारा, गोवद्र्धन शर्मा, सत्यनारायण राठी, फतहसिंह सिसोदिया, कौशिक कुमार शर्मा, जगदीशचन्द्र दीक्षित, नाहरसिंह डुलावत को पुरजन सम्मान से सम्मानित किया गया।