पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन किमी सड़क पर बनवा दिए 40 बेरियर, परेशानी

तीन किमी सड़क पर बनवा दिए 40 बेरियर, परेशानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा . सड़क पर बना बेरियर।

भास्कर न्यूज | नाथद्वारा

देलवाड़ासे नेगडिय़ा को जोड़ने वाली सड़क पर तीन किमी में 40 बेरियर बनवा दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उदयपुर-गोमती फोरलेन पर लगने वाले टोल टैक्स से बचने के लिए चार पहिया वाहन चालक इस सड़क से होकर गुजरते हैं। दो दिन में ही ये बेरियर बने हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन पर लगे टोल प्लाजा वालों ने सड़क पर बेरियर बनवा दिए हैं। सड़क पर तीन किमी में गुडली, गौरेला, सरडाया तक तीन किमी में 35-40 जंप बना दिए है। ब्रेकर ऐसे बनाए हैं कि इन गांवों में स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने वाले बस के ड्राइवरों ने ज्यादा बेरियर होने से बसें गांव में लाने से मना कर दिया है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बेरियर ऐसे बने हैं कि इमरजेंसी में एंबुलेंस तक नहीं सकती है। विधायक कल्याणसिंह चौहान को शिकायत की है। उन्होंने इसका समाधान करवाने को कहा है। इधर, महाकाली सेना प्रमुख लक्ष्मणसिंह झाला का कहना है कि रोड रोकने के लिए सुबह दस बजे से शाम साढ़े चार बजे तक पुलिसकर्मी लगाए। इन्होंने वाहन चालकों को देलवाड़ा-नेगडिय़ा रोड पर जाने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि स्कूली छात्रों की गाडिय़ों वालों ने गांव में आने से मना कर दिया है। सड़क पर बेरियर बनवाने के विरोध में उन्होंने एडीएम, एसडीएम से बात की है। बेरियर बनवाने वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाना चाहिए। जिला परिषद सदस्य हंसकुंवर झाला ने बेरियर हटवाने की मांग की है।

हमनेबेरियर नहीं बनवाए हैं

^बेरियरहमारी तरफ से नहीं बनवाए हैं। यातायात बढ़ गया है, इसे बंद करवाया जाना चाहिए। अरविंदसिंह, टोल मैनेजर नेगडिय़ा टोल बूथ

^बेरियरबनवाने की सूचना मिली है। इनसे मोटरसाइकिल सवार गिरा भी है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को जांच करने को कहा है। अवैध हो तो हटवाने को कहा है। कल्याणसिंहचौहान, विधायक नाथद्वारा

^सड़कपर बेरियर हमारे विभाग ने नहीं बनवाए हैं। अवैध हैं तो हटवा दिए जाएंगे। गुरुवार को जांच करेंगे। बीपीमाथुर, एईएन पीडब्ल्यूडी नाथद्वारा

खबरें और भी हैं...